PM MODI ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत, शांतिपूर्ण समाधान पर दिया जोर

India Ukraine Relations: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत की। इस बातचीत का मुख्य विषय रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
pm modi, Zelenskyy
पीएम मोदी और यूक्रेन का राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्कीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पीएम मोदी से बातचीत में जेलेंस्की ने साझा किए कूटनीतिक घटनाक्रम

  • पीएम मोदी से वार्ता के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत की भूमिका पर चर्चा

  • बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने काला सागर में अनाज निर्यात बाधित होने पर जताई चिंता

PM Modi Volodymyr Zelensky Talk On Phone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी संघर्ष की ताजा स्थिति पर अपना नजरिया साझा किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने को तैयार है।

दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा की। उन्होंने ऐसे प्रयासों पर जोर दिया, जिनसे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिल सके। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत का जिक्र पीएम मोदी ने ट्ववीट कर किया। पीएम मोदी ने लिखा है कि भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और शांति बहाली की दिशा में किए जा रहे हर संभव प्रयास में अपना योगदान देने के लिए तैयार है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत से भारत-यूक्रेन संबंधों को नई मजबूती देने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक चर्चा हुई।

pm modi, Zelenskyy
पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की हत्या, पिस्टल संभालते-संभालते गोली चलने की बात आई सामने, पति गिरफ्तार

रूस-यूक्रेन संघर्ष रहा प्रमुख मुद्दा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कूटनीतिक हालात और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मौजूदा कूटनीतिक स्थिति की जानकारी दी और अबू धाबी में होने वाली बैठक के एजेंडे में शामिल सभी मुद्दों पर यूक्रेन की तैयारियों के बारे में बताया।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन हमेशा सकारात्मक रुख अपनाता रहा है और उम्मीद करता है कि रूस भी तनाव कम करने के लिए वैसी ही इच्छाशक्ति दिखाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई बार, यहां तक कि रूसी नेतृत्व के साथ बातचीत में भी, यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अब युद्ध समाप्त करने का समय है, न कि इसे और लंबा खींचने का।

pm modi, Zelenskyy
Explainer: व्हिस्की डेट्स और कार की सवारी, जानें कैसे बढ़ीं Nvidia के CEO और चाइनीज एलिस की नजदीकियां

यूक्रेन को भारत से उम्मीद

भारत अपने कूटनीतिक प्रयासों और अन्य देशों के नेताओं के साथ बातचीत के जरिए युद्ध समाप्त कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा को सहयोग का एक अहम क्षेत्र बताते हुए काला सागर में रूस की ओर से अनाज निर्यात बाधित किए जाने का मुद्दा उठाया।

जेलेंस्की के मुताबिक, भारत खाद्य गलियारे (फूड कॉरिडोर) बनाने की दिशा में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। साथ ही कहा कि समुद्री मार्गों को बंद करने से रूस की अपनी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो रहा है और दुनिया के कई देशों के करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

बातचीत के अंत में दोनों पक्षों ने इन मुद्दों सहित अन्य द्विपक्षीय मामलों पर आगे चर्चा जारी रखने और अपनी-अपनी टीमों को लगातार संपर्क में रखने पर सहमति जताई।