यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

असली रंग में जेलेंस्की! भारत पर लगे टैरिफ को बताया सही, यूरोपीय देशों पर भी साधा निशाना

Ukraine India Relations: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति का समर्थन किया है। उनका कहना है कि ट्रंप ने टैरिफ लगाकर बिल्कुल सही कदम उठाया।

अमन उपाध्याय

Zelensky Supports Trumps Tariffs:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर कड़े टैरिफ लगाए हैं। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप के इस कदम का समर्थन किया है। उनका कहना है कि ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाकर सही फैसला लिया है।

जेलेंस्की ने आगे कहा कि कई यूरोपीय देश अभी भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, जो उचित नहीं है। उनके अनुसार, रूस के साथ सभी तरह का व्यापार पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

टैरिफ लगाना एक बेहतरीन कदम

एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब जेलेंस्की से सवाल किया गया कि हाल ही में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ SCO समिट में दिखाई दिए थे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान दिया कि अमेरिका ने भारत और रूस दोनों को चीन के पाले में धकेल दिया है। इसी वजह से भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर कड़े टैरिफ लगाए गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना एक बेहतरीन कदम होगा।

भारत को लेकर पहली बार नाकारात्मक टिप्पणी

यह पहली बार है जब जेलेंस्की ने भारत के प्रति इतनी साफ और नकारात्मक टिप्पणी की है। इससे पहले वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर चुके थे, जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन वार्ता में भारत से शांति की भूमिका निभाने की उम्मीद जताई थी।

यूरोपीय देशों पर भी जताई नाराजगी

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों पर रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखने को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुतिन पर और कड़ा दबाव बनाने की ज़रूरत है और इसके लिए अमेरिका को आगे आना चाहिए। उन्होंने यूरोपीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, लेकिन यह भी साफ किया कि कुछ देश अब भी रूस से ऊर्जा खरीद रहे हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। जेलेंस्की का मानना है कि रूस से हर तरह का व्यापार पूरी तरह बंद होना चाहिए।

जेलेंस्की का कहना है कि पुतिन को रोकने के लिए रूस के साथ होने वाले सभी समझौते खत्म करना जरूरी है, और यह कदम सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही उठा सकते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि ट्रंप इसमें सफल रहेंगे।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?