यूनुस सरकार ने ऑपरेशन डेविल हंट 2.0 शुरू किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में छात्रा नेता पर हमले के बाद तनाव, यूनुस सरकार ने शुरू किया ऑपरेशन डेविल हंट 2.0

Bangladesh News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शरीफ उस्मान हादी पर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया। हादी गंभीर रूप से घायल हैं, और संदिग्धों की तलाश जारी है।

अक्षय साहू

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार को देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का आदेश दिया है। यह कदम एक दक्षिणपंथी सांस्कृतिक संगठन के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी पर हमले के बाद देश में बढ़ी हिंसा को देखते हुए उठाया गया। यह हमला शुक्रवार को हुआ, जब हादी मध्य ढाका के बिजयनगर इलाके में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक, तीन हमलावरों ने उन्हें गोली मारी, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हैं। गृह मामलों के सलाहकार, लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि सरकार अब ऑपरेशन डेविल हंट के दूसरे चरण को शुरू करने जा रही है। इसका मकसद सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और बढ़ते अवैध हथियारों के खतरे से निपटना है।

पहले भी चलाया गया था ऑपरेशन

मोहम्मद यूनुस सरकार ने इससे पहले इसी साल फरवरी में भी यह ऑपरेशन चलाया था। उय समय राजधानी के एक उपनगर में एक पूर्व मंत्री पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। पहले चरण में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के समर्थकों और गुर्गों पर कार्रवाई की गई थी। चौधरी ने यह भी घोषणा की कि जो कोई शरीफ उस्मान हादी पर हमला करने वाले संदिग्धों में से एक की जानकारी देगा, उसे 50 लाख टका (करीब 40,986 अमेरिकी डॉलर) का इनाम मिलेगा। पुलिस ने हमलावर की पहचान फैसल करीम मसूद के रूप में की है और उसकी तस्वीर जारी कर दी है।

हादी पर हमले के बाद तनाव

शरीफ उस्मान हादी के सहयोगियों का कहना है कि हमलावर उनसे पहले से परिचित थे। हादी के साथ वे शुक्रवार सुबह से ही थे, जब मतदान की तारीख की घोषणा हो चुकी थी। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के आदेश दिए और हादी के परिवार से मिलने के बाद उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने का वादा किया।

हादी पिछले साल हुए छात्र-नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के प्रमुख नेता थे, जिनके बाद शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी ने हादी पर हमले की कड़ी निंदा की है।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त