अपने पति के साथ टैमी कार्वे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

महिला ने ChatGPT की मदद से जीते 88 लाख रुपए, AI ने ऐसे बताया लॉटरी का नंबर, ट्रिक कर देगी हैरान

Technology News: मिशिगन की टैमी कार्वे ने चैटजीपीटी से पावरबॉल लॉटरी नंबर पूछे और उन्हीं नंबरों से टिकट खरीदकर 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) जीते। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है।

अक्षय साहू

Women Win Lottery Help of ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि यह आने वाले समय में लोगों की नौकरियां खत्म कर देगा। नौकरियों का तो पता नहीं, लेकिन अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने एआई की मदद से 1 लाख डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपए की लॉटरी जीती है।

मिशिगन की रहने वाली 45 साल की टैमी कार्वे ने बताया कि उन्होंने चैटजीपीटी से पावरबॉल लॉटरी के लिए नंबर पूछे और उन्हीं नंबरों पर लॉटरी का टिकट खरीदा। किस्मत ने साथ दिया और उन्हें 1 लाख डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपये की इनामी राशि मिल गई। टैमी कार्वे की स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ChatGPT की मदद से जीती लॉटरी

टैमी ने बताया कि उन्होंने सितंबर महीने में ऑनलाइन पावरबॉल लॉटरी खेली थी। उस समय जैकपॉट 1 अरब डॉलर से ज्यादा था, इसलिए उन्होंने खेलने का फैसला किया। टैमी ने कहा, "मैं आमतौर पर पावरबॉल तभी खेलती हूं जब जैकपॉट बहुत बड़ा हो। इस बार मैंने सोचा कुछ नया करते हैं, तो चैटजीपीटी से नंबर पूछे और वही नंबर टिकट पर लिख दिए।" 6 सितंबर को लॉटरी का ड्रॉ हुआ और टैमी का टिकट 4 सफेद गेंदों और पावरबॉल नंबर से मैच कर गया। इससे उन्हें पहले 50,000 डॉलर यानी करीब 44 लाख रुपये का इनाम मिला। लेकिन क्योंकि उन्होंने पावर प्ले विकल्प भी चुना था, इसलिए उनकी इनामी राशि दोगुनी होकर 1 लाख डॉलर यानी लगभग 88 लाख रुपये हो गई।

पति भी रह गए हैरान

टैमी ने बताया, "जब मैंने नंबर चेक किए, तो मुझे यकीन नहीं हुआ। फिर गूगल पर देखा तो पता चला कि मैंने 50,000 डॉलर जीते हैं। लेकिन जब मिशिगन लॉटरी अकाउंट में लॉग इन किया, तब पता चला कि पावर प्ले की वजह से रकम 1 लाख डॉलर हो गई है। मैं और मेरे पति दोनों हैरान रह गए।"

टैमी ने बताया कि वह इस पैसे से अपने घर का लोन चुकाएंगी और बाकी रकम बचत में रखेंगी। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बड़ा तोहफा बताया। चैटजीपीटी को पेशरव लोगों का दुश्मन की तरह पेश किया जाता है, जो आने वाले समय में लोगों से उनकी नौकरियां छीन सकता है। लेकिन टैमी की कहानी से साबित होता है कि अगर तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो इससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?