डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

'हमने भारत को खो दिया...', मोदी, जिनपिंग और पुतिन आए साथ, तो छलका ट्रंप का दर्द

Trump News: चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और शी जिंगपिंग साथ नजर आए। अमेरिका के ट्रंप ने कहा कि भारत और रूस चीन के प्रभाव में खो गए हैं।

अक्षय साहू

Trump Post We lost India: चीन में हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन से सवोच्च नेता शी जिंगपिंग एक साथ नजर आए थे। इसे लेकर अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा हमने भारत और रूस को चीन के बहुत करीब और उसके प्रभाव में खो दिया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर मजाकिया अंदाज में कहा, "ऐसा लग रहा है कि हमने भारत और रूस को चीन के गहरे और अंधकारमय प्रभाव में खो दिया है। ईश्वर करे उनका भविष्य अच्छा और लंबा हो!" इसके अलावा उन्होंने तीनों नेताओं की एक तस्वीर भी शेयर की।

पहले टैरिफ को बताया था जरूरी

डोनाल्ड ट्रंप के बयान से हर कोई हैरान है, क्योंकि यह बयान उस समय आया जब एक दिन पहले ट्रंप प्रशासन में सुप्रीम कोर्ट में भारत पर टैरिफ लगाए जाने को सही करार दिया था। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर कहा था कि, भारत रूस से तेल खरीदता है। जिससे रूस को यूक्रेन में युद्ध जारी रखने में मदद मिलती है। इसलिए भारत पर टैरिफ लगाना ही इसका एकमात्र उपाय है।

गौरतलब है कि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर केस चल रहा है। दरअसल, ट्रंप टैरिफ लगाने के लिए अमेरिकी संविधान के एक विशेष शक्ति का प्रयोग करते है। जिसे केवल युद्ध की स्थिती में कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि कई अमेरिकी विपक्षी नेता ट्रंप की टैरिफ नीति को सहीं नहीं मानते हैं। यदि ट्रंप केस हार जाते हैं तो टैरिफ नीति पर उन्हें झटका लग सकता है।

SCO बैठक पर अब तक की तीखी प्रतिक्रिया

यह ट्रंप की भारत, रूस और चीन के बढ़ते संबंधों पर अब तक की सबसेतीखी प्रतिक्रिया है। तीनों देश ऊर्जा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साथ काम कर रहे हैं, लेकिन वे यूक्रेन युद्ध और वैश्विक व्यापार नीतियों पर अमेरिका से अलग सोच रखते हैं। यही वजह है ट्रंप बार- बार इन देशों पर बयान देते रहते है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन