- Hindi News »
- World »
- Sri Lanka Bus Accident 15 Dead Passengers Fall 1000 Feet Gorge
श्रीलंका में बड़ा हादसा, 1000 फुट गहरी खाईं में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Road Accident: श्रीलंका के उवा प्रांत में बडुल्ला जिले के पास एक निजी बस लगभग 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए।

श्रीलंका में खाईं में गिरी बस (फोटो- सोशल मीडिया)
Sri Lanka Bus Accident: श्रीलंका के उवा प्रांत स्थित बडुल्ला जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली बस दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक निजी बस तकरीबन 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना स्थल बडुल्ला जिले के एल्ला कस्बे के पास स्थित है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान माना जाता है।
श्रीलंकाई पुलिस ने शुक्रवार को इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, बस में सवार यात्री दक्षिणी श्रीलंका के तांगाल्ले शहर से एक शैक्षणिक पर्यटन यात्रा पर निकले थे। बताया गया कि रात लगभग 9 बजे जब बस एल्ला क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी एक मोड़ पर तेजी सामने से आ रही जीप से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
राहत और बचाव में जुटी पुलिस
हादसे के तुरंत बाद श्रीलंकाई सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्थानीय निवासियों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। न्यूज़फर्स्ट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात चलता रहा। खाई की गहराई और जटिल भौगोलिक स्थिति के कारण यात्रियों को बाहर निकालना बेहद कठिन कार्य था।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
US-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Tragedy 😢
3 persons reported dead & 12 others injured among those in the bus that toppled down a precipice near the 24th km post on the Ella-Wellawaya main road.
The injured admitted to the Badulla Teaching Hospital. Personnel from the police, Special Task Force, army and air… pic.twitter.com/9ijck8Dgmb — Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) September 4, 2025
घायलों को बडुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनका इलाज कर रही है।
मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं, और सभी तांगाल्ले अर्बन काउंसिल (नगर परिषद) की कर्मचारी बताई जा रही हैं। यह समूह एक शैक्षणिक दौरे पर निकला था, जो दुर्भाग्यवश एक भयावह त्रासदी में बदल गया। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है और सरकार ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप फिर से फोड़ेंगे टैरिफ बम, कहा- US में निवेश न करने वाले चिप निर्माताओं पर लगेगा टैक्स
प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध बडुल्ला
बडुल्ला श्रीलंका के ऊवा प्रांत का एक प्रमुख शहर है। यह पहाड़ी इलाका अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है। बडुल्ला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। यहाँ मुहूंदा मंदिर, कटरगामा देवालय और पुराना रेलवे स्टेशन दर्शनीय स्थल हैं। शांत वातावरण और ठंडी जलवायु इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sri lanka bus accident 15 dead passengers fall 1000 feet gorge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














