-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Musk Claims Invited Trump Dinner Party Could Not Attend
डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी को लेकर एलन मस्क का बड़ा खुलासा, कहा- बुलाया था पर…
- Written By: अक्षय साहू
US News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी में एलन मस्क की गैरमौजूदगी पर चर्चा छिड़ी, जबकि सैम ऑल्टमैन मौजूद थे। मस्क ने कहा, उन्हें आमंत्रण मिला था, लेकिन वे शामिल नहीं हो सके।

एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Dinner Party: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में सिलिकॉन वैली के प्रमुख टेक दिग्गजों के लिए डिनर पार्टी आयोजित की। लेकिन इसमें उनके पूराने दोस्त एलन मस्क मौजूद नहीं थे। जबकि मस्क के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन पार्टी में मौजूद थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई।
अमेरिकी मीडिया ने बताया था कि मस्क, जो इस साल की शुरुआत में ट्रंप के सलाहकार के रूप में काम करते थे, इस डिनर की आमंत्रण सूची में नहीं थे। हालांकि, मस्क ने दावा किया कि उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। उन्होंने एक एक्स यूजर को जवाब देते हुए कहा, “मुझे आमंत्रित किया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं शामिल नहीं हो सका। मेरा एक प्रतिनिधि वहाँ होगा।”
कौन-कौन हुआ पार्टी में शामिल
हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि मस्क की ओर से कोई प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुआ का या नही। अगर मस्क को वाकई बुलाया गया था, तो यह इशारा हो सकता है कि हाल की गर्मियों में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद उनके और व्हाइट हाउस के बीच संबंध बेहतर हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
I was invited, but unfortunately could not attend. A representative of mine will be there. — Elon Musk (@elonmusk) September 4, 2025
डिनर पार्टी में सिलिकॉन वैली और टेक बिजनेसमैन और कई प्रमुख नेता शामिल थे, जिनमें मेटा के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, एप्पल के टिम कुक, गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला शामिल थे। इस कार्यक्रम ने ट्रंप और तकनीकी जगत के बीच जटिल लेकिन विकसित होते संबंधों को दर्शाया। हैरानी की बात है कि, डिनर में जेरेड इसाकमैन भी शामिल थे, जिन्होंने भुगतान कंपनी शिफ्ट4 की स्थापना की थी। वे मस्क के सहयोगी रहे हैं और ट्रंप द्वारा नासा प्रमुख के लिए नामांकित किए गए थे और फिर नामांकन वापस ले लिया था।
ट्रंप ने की टेक दिग्गजों की तारीफ
डिनर के दौरान, ट्रंप के बगल में प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग बैठे थे। ट्रंप ने कहा, “यहाँ इस मेज के चारों ओर सबसे प्रतिभाशाली लोग मौजूद हैं। यह निश्चित रूप से एक उच्च-बुद्धि वाला समूह है और मुझे उन पर गर्व है।”
यह भी पढ़ें: ट्रंप फिर से फोड़ेंगे टैरिफ बम, कहा- US में निवेश न करने वाले चिप निर्माताओं पर लगेगा टैक्स
उन्होंने आगे कहा, “इन लोगों के साथ यहाँ होना मेरे लिए सम्मान की बात है। वे व्यवसाय, प्रतिभा और हर उस क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं।” ट्रंप ने यह बातें सुंदर पिचाई और टिम कुक के सामने कही।
Musk claims invited trump dinner party could not attend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMअमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
Jul 15, 2026 | 11:59 AMमुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत
Jul 15, 2026 | 11:53 AMशंखनाद के बीच खुले श्रीजगन्नाथ के पट; नवयौवन रूप के हुए दिव्य दर्शन, ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ से गूंजा मंदिर परिसर
Jul 15, 2026 | 11:52 AMChanakya Thoughts: जीवन में सफलता और सम्मान दिला सकती हैं चाणक्य नीति की ये 8 अनमोल बातें
Jul 15, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














