वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, फोटो- नवभारत डिजाइन  
विदेश

वेनेजुएला में तबाही के बाद फिर कांपी धरती, मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब; हजारों लोग अभी भी लापता

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद शनिवार सुबह फिर 4.9 की तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। अब तक 920 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं।

अमन उपाध्याय

Venezuela Earthquake Aftershocks: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला इस समय अपनी सदी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। विनाशकारी भूकंप के दो बड़े झटकों (7.2 और 7.5 तीव्रता) ने पूरे देश में तबाही का ऐसा मंजर पैदा किया है कि शहर के शहर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

अभी लोग इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार की सुबह एक बार फिर धरती डोलने से दहशत फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला में शनिवार सुबह 4.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसे पिछले विनाशकारी भूकंप के 'आफ्टर शॉक' के रूप में देखा जा रहा है।

मौत का आंकड़ा 920 के पार

स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 920 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों की संख्या 3,000 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

सबसे ज्यादा चिंता उन हजारों लोगों को लेकर है जो अब भी लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। कई इलाकों में स्थिति इतनी भयावह है कि लोग अपने परिजनों को ढूंढने के लिए नंगे हाथों से ही मलबा हटा रहे हैं।

आफ्टर शॉक ने फिर बढ़ाई मुसीबत

शनिवार सुबह आए 4.9 तीव्रता के झटके ने बचाव कार्य में जुटी टीमों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस नए भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 55 किलोमीटर की गहराई में था।

हालांकि इसकी तीव्रता पहले आए झटकों से कम थी, लेकिन पहले से ही जर्जर हो चुकी इमारतों के गिरने का खतरा और बढ़ गया है। लोग अब अपने घरों में जाने से डर रहे हैं और खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।

मदद के लिए बढ़े हाथ

वेनेजुएला की इस कठिन घड़ी में भारत ने अपनी मित्रता निभाते हुए मानवीय सहायता के लिए Operation Amistad शुरू किया है। भारतीय सेना की 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय एक विशेष मेडिकल टीम भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हो चुकी है। इस दल में 9 अनुभवी सैन्य चिकित्सक शामिल हैं, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, सर्जरी और ट्रॉमा प्रबंधन प्रदान करेंगे

वैश्विक स्तर पर भूकंप की बढ़ती घटनाएं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वेनेजुएला में शनिवार सुबह आए 4.9 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 55 किलोमीटर की गहराई में था । USGS ने यह भी जानकारी दी है कि इस सप्ताह दुनिया भर में 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के कुल 93 भूकंप दर्ज किए गए हैं। जिनमें जापान और उत्तरी कैलिफोर्निया में आए झटके भी शामिल हैं।

https://twitter.com/USGS_Quakes/status/2070660012842913875

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम