एक बार फिर धधक उठे जंगल, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

एक बार फिर धधक उठे जंगल, अमेरिका में आग ने मचाई तबाही, हाई अलर्ट पर प्रशासन

अमेरिका में एक बार फिर भीषण आग ने विनाशकारी मंजर पैदा कर दिया है। इस बार ओरेगन राज्य के वन क्षेत्रों में लगी आग ने व्यापक तबाही की है। आग का प्रकोप बढ़ता देखकर प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित...

अमन उपाध्याय

वांशिगटन: अमेरिका के ओरेगन राज्य के वनों में एक बार फिर भीषण आग भड़क उठी है, जो तेजी से फैलते हुए तबाही का कारण बन रही है। आग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों ने सैकड़ों घरों को खाली करवाने का निर्देश भी जारी कर दिया है। कोलंबिया रिवर गॉर्ज के आसपास का इलाका घने धुएं से घिरा हुआ है, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। आग की भयावहता का पता इससे चलता है कि राज्यों के बीच चलने वाले एक प्रमुख मार्ग 'इंटरस्टेट-84' का 32 किलोमीटर लंबा हिस्सा बंद करना पड़ा है।

ओरेगन परिवहन विभाग के अनुसार, यह बंदी 'हुड रिवर' और 'द डेल्स' के बीच लागू की गई है। 'हुड रिवर', जो पोर्टलैंड से लगभग 89 किलोमीटर पूर्व में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, की आबादी करीब 8,000 है, जबकि 'द डेल्स' में 15,000 से अधिक लोग निवास करते हैं।

अंतरराज्यीय मार्ग को अनिश्चित समय तक बंद

परिवहन विभाग के प्रवक्ता डेविड हाउस ने ईमेल के माध्यम से सूचित किया कि अंतरराज्यीय मार्ग को अनिश्चित समय तक बंद रखा जाएगा। वास्को काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, डेल्स के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित आई-84 और आसपास के क्षेत्र में 700 से अधिक घरों को खाली करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए 1,352 से ज़्यादा घरों के निवासियों को भी सतर्क रहने और तैयार रहने के लिए कहा गया है। फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 12 क्रू और 1 कनाडाई नागरिक, CEO बोले- ‘हमारे लिए सबसे मुश्किल दिन’

लॉस एंजिल्स में भयंकर आग लगने से भारी तबाही

साल की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में भयंकर आग लगने से भारी तबाही हुई थी, जिससे अरबों डॉलर की क्षति हुई। इसके बाद, मार्च महीने में उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना राज्यों में जंगल की आग ने भी विनाशकारी मंज़र पैदा किया था। बता दें कि पृथ्वी के फेफड़े कहलाने वाले वन न केवल विभिन्न प्राणियों और वनस्पतियों का घर हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, वनों में लगने वाली आग की घटनाएं न सिर्फ हरे-भरे पेड़-पौधों को नष्ट कर देती हैं, बल्कि जंगली जीवों और इंसानों के लिए भी खतरा पैदा कर देती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी