अमेरिका में बर्फबारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

अमेरिका में कुदरत का ‘डबल अटैक’, बर्फीला तूफान और टॉर्नेडो ने मचाई भारी तबाही; 1800 उड़ानें रद्द

US Snowstorm Tornado: बर्फीले तूफान और टॉर्नेडो के 'डबल अटैक' ने अमेरिका में भारी तबाही मचाई है, जिससे वाशिंगटन डीसी समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट है और 1800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

अमन उपाध्याय

America Snowstorm And Tornado Update: अमेरिका इस समय भीषण मौसमी आपदाओं के दोहरे प्रहार का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार को वाशिंगटन डीसी और मध्य अटलांटिक राज्यों में सबसे अधिक खतरा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह शीत मोर्चा मंगलवार तक पूर्वी तट को प्रभावित करेगा, जिससे अचानक तेज ठंड बढ़ सकती है और तापमान शून्य से नीचे गिर सकता है।

भारी बर्फबारी और जनजीवन ठप

ऊपरी मिडवेस्ट के राज्यों, विशेषकर विस्कॉन्सिन और मिशिगन में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जहां कुछ इलाकों में 61 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। खराब मौसम के मद्देनजर उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और वर्जीनिया में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अर्कांसस, ओक्लाहोमा और टेक्सास के कुछ हिस्सों में भी ठंड का प्रकोप रहेगा।

विमान सेवाएं और बिजली आपूर्ति बाधित

तूफान का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर पड़ा है। फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश में लगभग 1800 उड़ानें रद्द की गईं और 1400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। अकेले शिकागो के ओ'हेयर और मिडवे एयरपोर्ट पर 350 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा, तूफान के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रेट लेक्स क्षेत्र और टेक्सास से केंटकी तक लगभग 7.5 लाख उपभोक्ता बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

बवंडर का खतरा और तबाही

रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान मिसिसिपी और ओहियो घाटियों से होते हुए पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे हैं जिससे दक्षिण कैरोलिना से मैरीलैंड तक कई बवंडर (Tornadoes) आने की आशंका है। उत्तरी कैरोलिना में हवाओं की रफ्तार 119 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस आपदा के बीच नेब्रास्का में जंगल की आग से एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

हवाई में बाढ़ और भूस्खलन

अमेरिकी मुख्य भूमि के अलावा हवाई द्वीप के माउई में भी भीषण बारिश ने तबाही मचाई है। वहां 51 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे कई घर ढह गए हैं और सड़कें बंद हो गई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में ऐसी भीषण बारिश नहीं देखी गई है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?