-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Weather Today Delhi Ncr Up Rajasthan Bihar Strong Winds Temperature Dips Imd Rain Forecast
बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट
- Written By: अर्पित शुक्ला
तपती गर्मी की जगह सुबह-शाम चल रही तेज हवाओं ने तापमान में भी कमी लाई है। यही हाल पंजाब-हरियाणा के साथ पहाड़ी इलाकों का भी हुआ है।

दिल्ली में बिन मौसम बरसात (सांकेतिक तस्वीर)
Weather Update: मार्च के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसका असर दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। रविवार तड़के दिल्ली में हुई हल्की बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव महसूस किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश
रविवार की बारिश के बाद दिल्ली की हवा में हल्की ठंडक घुल गई है। सुबह के समय चल रही तेज हवाओं से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 18 मार्च को एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई है। आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री रह सकता है। 17 मार्च को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जबकि 18 मार्च को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 19 से 21 मार्च के बीच मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पंजाब और हरियाणा में भी बदलेगा मौसम
दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का यही असर देखने को मिलेगा। इन राज्यों में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 19 और 20 मार्च को भी हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं, जिसके चलते इन दिनों भी येलो अलर्ट लागू रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश और 85km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। यहां 16 से 19 मार्च के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
राजस्थान और यूपी में भी असर
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओले गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इससे दोनों राज्यों में बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह बारिश से कूल हुआ दिल्ली वालों का संडे, गर्मी के प्रकोप से मिली राहत, देखें VIDEO
एमपी और बिहार में कब बदलेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में 17 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार में भी इसी समय से मौसम पलटने के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोनों राज्यों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम और धार जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। बिहार में भी 20 मार्च तक कई जिलों में बारिश हो सकती है।
Weather today delhi ncr up rajasthan bihar strong winds temperature dips imd rain forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
Aug 04, 2026 | 07:50 AMबारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
Aug 04, 2026 | 07:44 AMOppo A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, देखें डीटेल
Aug 04, 2026 | 07:41 AMछतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
Aug 04, 2026 | 07:35 AMNATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन
Aug 04, 2026 | 07:32 AMJ&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
Aug 04, 2026 | 07:29 AMNCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
Aug 04, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














