अमेरिका ने अपने नागरिकों पाकिस्तान जाने से बचने की अपील की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भूलकर भी पाकिस्तान न जाना...ट्रंप ने शहबाज-मुनीर को दिया गच्चा, नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

US-Pakistan Relations: अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा चिंताओं को आधार पर अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने के लिए कहा है। अमेरिका ने पाकिस्तान को हाई रिस्क वाले देशों की सूची में रखा है।

अक्षय साहू

US Travel Advisory for Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने अपने नागरिकों को साफ चेतावनी दी है कि अगर वे पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे हैं, तो इसे दोबारा सोचें। अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा चिंताओं को आधार बनाते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। 

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने इस दिशा में 26 जनवरी को पाकिस्तान के लिए अपनी यात्रा सलाह (ट्रेवल एडवाइजरी) को अपडेट किया। इस एडवाइजरी में यात्रियों को स्पष्ट रूप से पाकिस्तान जाने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी गई है। विभाग ने पाकिस्तान में हिंसा और आतंकी घटना की आशंका जताई है।

नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है पाकिस्तान

अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान में अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण का गंभीर खतरा है। इसी कारण पाकिस्तान को लेवल 3 एडवाइजरी के तहत रखा गया है। यह कैटेगरी उच्च जोखिम (High Risk) वाले देशों के लिए है, जहां बिना किसी चेतावनी के आतंकवादी हमले हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि पाकिस्तान में परिवहन केंद्र, होटल, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा स्थल, एयरपोर्ट, रेलगाड़ियां, स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थल, पर्यटन स्थल और सरकारी भवन पर हमला होने की संभावना है।

सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान के कुछ क्षेत्र, जैसे कि खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्से, लेवल 4 में रखे गए हैं। इसका मतलब है कि अमेरिका ने साफ-साफ कहा है कि इन क्षेत्रों में यात्रा बिल्कुल न करें। एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि लेवल 4 वाले क्षेत्रों में किसी भी कारण से प्रवेश न करें, क्योंकि यहां हत्या और किडनैपिंग के प्रयास आम हैं, खासकर सरकारी अधिकारियों और निजी नागरिकों के खिलाफ।

एडवाइजरी में और क्या कहा गया?

यह चेतावनी पाकिस्तान में रहने वाले या पाकिस्तान जाने वाले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों पर भी लागू होती है। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि स्थानीय कानूनों के अनुसार बिना अनुमति के प्रदर्शनों पर रोक है। एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने वाले अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया जा सकता है।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा