दक्षिण चीन सागर में बड़ा हादसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

दक्षिण चीन सागर में बड़ा हादसा, उड़ान भरते ही समुद्र में क्रैश हुआ US का फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर

US Navy Helicopter Crash: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना के दो विमानों एक हेलीकॉप्टर और एक फाइटर जेट के क्रैश होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच अफसर घायल हुए हैं।

अमन उपाध्याय

US News Hindi: अमेरिकी नौसेना के बेड़े में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब दक्षिण चीन सागर में उसके दो विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ये हादसे अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान हुए, जिनमें नौसेना के पांच अफसर घायल हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी पांचों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट के अनुसार, दक्षिण चीन सागर में तैनात विमानवाहक पोत USS निमिट्ज़ (USS Nimitz) से बैटल कैट्स स्क्वाड्रन-73 का MH-60R सी-हॉक (Sea Hawk) हेलीकॉप्टर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरा। उड़ान के कुछ ही सेकंड बाद हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश होकर समुद्र में गिर गया।

उड़ान भरते ही समुद्र में गिर गया फाइटर जेट

जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, कैरियर स्ट्राइक ग्रुप-11 की रेस्क्यू टीम तुरंत हरकत में आई और तीनों क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आईं और तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलीकॉप्टर क्रैश के लगभग 30 मिनट बाद, दोपहर 3:15 बजे एक और हादसा हुआ। इस बार फाइटिंग रेडकॉक्स स्क्वाड्रन-22 का F/A-18F सुपर हॉरनेट फाइटर जेट उड़ान भरते ही समुद्र में गिर गया। इस जेट में दो पायलट सवार थे, जिन्होंने पैराशूट की मदद से कूदकर अपनी जान बचाई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें भी तुरंत समुद्र से निकाल लिया। दोनों विमानों में सवार कुल पांचों क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है, लेकिन अमेरिकी नौसेना का सी-हॉक हेलीकॉप्टर और सुपर हॉरनेट जेट पूरी तरह नष्ट हो गए।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

अमेरिकी नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों हादसे दक्षिण चीन सागर में हुए हैं। दोनों विमानों के पांचों क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है। उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई है और उनकी हालत स्थिर है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नौसेना सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद गिरे, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी इसका कारण हो सकती है। घटनाओं के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी गई है। वर्तमान में दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह हादसा हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी ऑपरेशनल विमानों की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव