चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से दी हेल्थ अपडेट, बोलीं- जल्द ही दौड़ने लगूंगी

Chitrangada Singh Health Update: चित्रांगदा सिंह अभी अस्वस्थ है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।
चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से दी हेल्थ अपडेट, बोलीं- जल्द ही दौड़ने लगूंगी
चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी
Published on
Updated on

Chitrangada Singh Health Deteriorates: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इन दिनों अस्वस्थ हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी। उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की।

तस्वीर में चित्रांगदा अस्पताल के गाउन में दिखाई दे रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी। उनकी इस पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया, हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी तबीयत खराब होने का कारण नहीं बताया है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों ने कमेंट सेक्शन में जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। कुछ लोगों ने लिखा कि गेट वेल सून क्वीन, तो वहीं कई फैंस ने लिखा कि आपको यूं बीमार देखकर अच्छा नहीं लगा, जल्दी ठीक हो जाइए।

चित्रांगदा सिंह की हाउसफुल 5

बात करें फिल्मों की तो चित्रांगदा सिंह को हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। फिल्म में चित्रांगदा ने विलेन का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

चित्रांगदा सिंह की बैटल ऑफ गलवान

‘हाउसफुल 5’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म थी, जिसके दो भाग रिलीज किए गए थे। फिल्म के दोनों वर्जन के क्लाइमैक्स अलग-अलग रखे गए थे, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिला। जल्द ही चित्रांगदा सिंह सुपरस्टार सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म भारत-चीन संघर्ष की सच्ची घटनाओं पर आधारित है और एक सैनिक की बहादुरी की कहानी बयान करती है।

चित्रांगदा सिंह ने कही ये बात

चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म मेरे दिल के करीब है। मैं एक सैनिक परिवार से हूं और गलवान घाटी की घटना हमारे घर में चर्चा का विषय रही है। इस फिल्म के जरिए उन नायकों को सम्मान मिलेगा जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की। फिल्म की शूटिंग का लद्दाख शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब मुंबई शेड्यूल जल्द शुरू होने वाला है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर अपने काम पर लौटेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com