अमेरिका की मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

America Helicopter Crash: अमेरिका की मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो की मौत से मचा हड़कंप

America helicopter Crash: अमेरिका में मिसिसिपी नदी में एक हेलीकॉप्टर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें पायलट भी शामिल है। देश में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

अमन उपाध्याय

Helicopter Crash in America: अमेरिका में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। बृहस्पतिवार को इलिनॉइस राज्य में एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, मिसौरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के कॉर्पोरल डलास थॉम्पसन ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है और किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है।

हादसे के बाद एहतियातन नदी में व्यावसायिक नौवहन को रोक दिया गया है। रिवर्स पॉइंट फायर डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रिक पेंडर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक हेलीकॉप्टर बिजली के तारों से टकराने के बाद मिसिसिपी नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया।

ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार

इससे पहले मिसिसिपी में मार्च में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें पायलट समेत दो अस्पताल कर्मियों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग इस दुर्घटना में मारे गए।

टक्कर के बाद विमान में आग लग गई

हाल ही में अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान हादसे का शिकार हो गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। यह विमान न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी का था और फ्लैगस्टाफ से करीब 200 मील (321 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में चिनले हवाई अड्डे के पास गिरा। विमान में मौजूद सभी लोग चिकित्साकर्मी थे, जो एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।

विमान और हेलिकॉप्टर की भीषण टक्कर

इस साल अप्रैल में अमेरिका के मैनहट्टन में एक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था। न्यूयॉर्क की हडसन नदी में हुए इस भीषण क्रैश में 3 बच्चों समेत कुल 6 लोगों की जान चली गई थी। यह दुखद घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच घटी थी। जनवरी में भी वॉशिंगटन डीसी स्थित रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर की भीषण टक्कर हुई, जिसमें 67 लोगों की जान चली गई। वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ के अनुसार, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा था।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट