Highlights:
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुरी तरह से हार सामना करना पड़ा।
डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में जीत हासिल की।
ट्रंप के बाकी दो साल के कार्यकाल के लिए कांग्रेस पर रिपब्लिकन का कंट्रोल खत्म हो गया।
Donald Trump Viral Video: अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव 2026 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुरी तरह से हार सामना करना पड़ा। डेमोक्रेट्स ने मंगलवार को मिडटर्म चुनावों में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। ट्रंप के बाकी दो साल के कार्यकाल के लिए कांग्रेस पर रिपब्लिकन का कंट्रोल खत्म हो गया।
राष्ट्रपति की कम अप्रूवल रेटिंग, बढ़ती कीमतों पर वोटरों का गुस्सा और ईरान में एक युद्ध ने डेमोक्रेट्स को टेक्सास, साउथ कैरोलिना, कैंसस और आयोवा जैसे कभी भरोसेमंद रिपब्लिकन गढ़ों में निर्णायक जीत दिलाने में मदद की।
बता दें कि इस मिडटर्म इलेक्शन के नतीजे के बाद कांग्रेस पर कंट्रोल के साथ, डेमोक्रेट्स के पास अब ट्रंप के घरेलू और विदेश नीति के एजेंडे को रोकने के लिए काफी पावर होगी। NBC न्यूज के अनुमान के मुताबिक, डेमोक्रेट्स 435 सदस्यों वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 255 सीटें जीतने की ओर बढ़ रहा था, जो पार्टी की पिछली सीटों से 40 से सीटें ज्यादा और लगभग 20 सालों में उनका सबसे अच्छा नतीजा। ट्रंप की की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल इस वीडियो/मीम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्तू का शरबत बनाते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मीम तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें गोद में उठाकर डस्टबिन में डालते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस मीम को ईरान इन इंडिया के आधिकारिक एक्स पेज पर भी साझा किया गया है। इसके अलावा, कई अन्य लोगों ने भी ट्रंप को डस्टबिन में फेंकते हुए इस मीम वीडियो को एक्स पर शेयर किया है।
वहीं, मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद ट्रंप से जुड़ा एक और मीम काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रंप कुल्फी बेचते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक्स पर काफी सुर्खियों में है। लोग एक-दूसरे को यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।
एक्स पर तेजी से वायरल हो रही एक और वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप को दर्शाया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप पेड़ के जिस डाल पर बैठे हैं, वह उसी को काट रह हैं। इस वीडियो पर पर भी लोगों की काफी प्रतिक्रिया आ रही है। अब क इस वीडियो को लगभग 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है।