ईरान के B-1 ब्रिज पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा 'B-1 ब्रिज' तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर

Iran B1 Bridge Airstrike: अमेरिका और इजरायल की एयरस्ट्राइक में ईरान का रणनीतिक B-1 ब्रिज पूरी तरह नष्ट हो गया है। 37 हजार करोड़ की लागत से बना यह पुल तेहरान और कराज को जोड़ता था।

अमन उपाध्याय

US Israel Strike Iran Tallest Bridge: अमेरिका और इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष में ईरान को एक और बहुत बड़ा रणनीतिक और आर्थिक झटका लगा है। गुरुवार को हुए एक भीषण हवाई हमले में ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में स्थित मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे B-1 ब्रिज को निशाना बनाया गया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।

रणनीतिक महत्व और भारी नुकसान

निर्माणाधीन B-1 ब्रिज ईरान की एक प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धि माना जाता था, जो लगभग बनकर तैयार हो चुका था। यह पुल तेहरान को कराज से जोड़ता था और इसकी लंबाई 1,050 मीटर है। 136 मीटर ऊंचे खंभों वाले इस विशाल पुल के निर्माण में करीब 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया था। इस हमले को ईरान के लिए न केवल एक सैन्य हार बल्कि एक गहरा आर्थिक झटका भी माना जा रहा है।

बिजली संकट और मानवीय प्रभाव

ईरानी न्यूज चैनल 'प्रेस टीवी' के अनुसार, इस हवाई हमले के कारण पुल के पास के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई है। कई इलाकों में फिलहाल अंधेरा छाया हुआ है और रिपोर्टों के मुताबिक हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

हिजबुल्लाह का पलटवार और इजरायल की कार्रवाई

इस हमले के जवाब में हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर भीषण रॉकेट हमला किया है। गुरुवार सुबह जब इजरायली लोग 'पासओवर' (Passover) त्योहार मना रहे थे तभी आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने लगभग 80 रॉकेट दागे जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इसके जवाब में इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के दर्जनों ठिकानों पर हमले किए और दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में 40 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया गया है। यह घटनाक्रम इस क्षेत्र में युद्ध के और अधिक विनाशकारी होने का संकेत दे रहा है जहां अब महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सीधे तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग