अटॉर्नी जनरल मादुरो पर दिया बयान, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'बख्शा नहीं जाएगा...', मादुरो पर आतंकवाद का अभियोग दायर, अटॉर्नी जनरल की चेतावनी से मची खलबली

Nicolas Maduro News Hindi: अमेरिका ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर गंभीर संघीय अपराधों में न्यूयॉर्क में अभियोग दायर किया गया है।

अमन उपाध्याय

Donald Trump Venezuela Operation:  अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को लेकर बड़ा दावा किया है जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने घोषणा की कि मादुरो और फ्लोरेस के खिलाफ न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद से जुड़े गंभीर संघीय अपराधों में अभियोग दायर किया गया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें कराकस से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप ने लिखा कि यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से एक बड़े और सफल अभियान के तहत की गई है।

मादुरो पर क्या है आरोप?

अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी के अनुसार, निकोलस मादुरो पर नार्को-आतंकवाद की साजिश, अमेरिका में कोकीन आयात की साजिश, मशीनगनों और विध्वंसक हथियारों के अवैध कब्जे और इन्हें अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बॉन्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी अदालतों में न्याय का सामना करना पड़ेगा। बॉन्डी ने राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी सैन्य बलों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय नार्को तस्करी के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। उन्होंने इसे अमेरिकी जनता के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

वेनेजुएला में हालात बेहद तनावपूर्ण

दूसरी ओर, वेनेजुएला में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रीगेज ने दावा किया कि कराकस, मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा में तड़के हुए अमेरिकी हमलों के बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी का कोई पता नहीं है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से मादुरो और फ्लोरेस के 'जीवित होने का प्रमाण' देने की मांग की है।

मादुरो को किसने किया गिरफ्तार?

वेनेजुएला के प्रमुख अखबार एल नासियोनाल के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य अभियान में चिनूक हेलीकॉप्टरों और विशेष बलों की बड़ी तैनाती की गई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मादुरो को अमेरिकी सेना की एलिट यूनिट डेल्टा फोर्स ने गिरफ्तार किया।

शनिवार तड़के कराकस में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे आम लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, व्हाइट हाउस ने मादुरो से सत्ता छोड़ने की अपील और वेनेजुएला तट के पास बढ़ती अमेरिकी सैन्य मौजूदगी के बाद इस सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दी थी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह