File Photo  
विदेश

यूक्रेन युद्ध में बच्चों के खिलाफ अपराध पर UN रखेगा नजर, मासूमों की होगी अधिक सुरक्षा

अविनाश पांडे

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि, वह यूक्रेन में युद्ध और इथियोपिया, मोजाम्बिक के साथ ही अफ्रीका के मध्य साहेल क्षेत्र में संघर्षों में बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध पर नजर रखेगा। इनमें हत्या,घायल,दुष्कर्म और अन्य प्रकार की यौन हिंसा शामिल हैं। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘बच्चों तथा सशस्त्र संघर्ष' पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले से ही 21 संघर्ष क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति पर निगाह रख रहा है और उसमें ये चार नए संघर्ष क्षेत्र भी शामिल किए जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि, बढ़ते संघर्षों से बच्चों की सुरक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई है साथ ही सशस्त्र समूहों के कई गुना बढ़ने , बारूदी सुरंगों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल की घटनाओं ने मानवीय संकट बहुत बढ़ा दिया है। इनसे मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

बच्चों और सशस्त्र संघर्ष'' पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत वर्जीनिया गांबा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बेहद हिंसक सशस्त्र समूहों के हमले, सैन्य तख्तापलट और अस्थिरता, कुछ देशों में हिंसक चुनावी प्रक्रियाओं ने 21 देशों में वर्ष 2021 के दौरान 19,100 बच्चों को भयानक स्थिति में ला दिया है।'' रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘गंभीर अपराध'के सबसे अधिक मामले अफगानिस्तान, कांगो, इज़राइल, फिलिस्तीनी क्षेत्रों, सोमालिया, सीरिया और यमन में हैं। गुतारेस ने कहा कि यूक्रेन को भी अब निगरानी सूची में रखा जाएगा।(एजेंसी)

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी