यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की  
विदेश

Russia Ukraine War: रूस को तबाह करने के लिए यूक्रेन तैयार, जेलेंस्की को बस हां का इंतजार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से ज्यादा समय से जंग जारी है। न तो इस जंग का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है और न ही युद्धविराम के आसार दिख रहे हैं। जारी जंग में कभी रूस यूक्रेन पर भारी था और उसे तबाह करने की धमकी दे रहा था।

साक्षी सिंह

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से ज्यादा समय से जंग जारी है। न तो इस जंग का अब तक कोई नतीजा निकला है और न ही युद्धविराम के आसार दिख रहे हैं। जारी जंग में कभी रूस, यूक्रेन पर भारी था और उसे तबाह करने की धमकी दे रहा था। लेकिन अब मामला थोड़ा उल्टा हो गया है। अब यूक्रेन रूस पर भारी पड़ता जा रहा है। इस बीच यूक्रेन ने कहा कि रूस को तबाह करने के लिए उसे बस मंजूरी का इंतजार है।

एक तरफ यूक्रेन पर रूस ताबड़तोड़ हमला कर रहा है दूसरी तरफ यूक्रेन रणनीतिक सूझ बूझ के साथ रूसी जमीन पर कब्जा रहा है। इसी के साथ यूक्रेनी सेना रूस के कई शहरों में ड्रोन अटैक भी कर रही है।

जेलेंस्की का घातक प्लान

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को तबाह करने का घातक प्लान बना लिया है। यूक्रेन का कहना है कि उसे अमेरिका के हां यानी मंजूरी मिलने भर की जरूरत है, जिसके लिए वह अमेरिका पर दबाव भी बनाना शुरू कर दिया है। यूक्रेन चाहता है कि वो रूस के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए। लेकिन उसके लिए वो अमेरिका की मंजूरी के इंतजार में है।

अमेरिका समेत NATO देशों से मिली है सैन्य सहायता

अमेरिका ने यूक्रेन को अब तक 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा की सैन्य सहायता दिया है। यही नहीं नाटो देशों से भी जेलेंस्की को सैन्य सहायता मिली है। हालांकि, अमेरिका ने यूक्रेन को अब तक केवल बचाव करने के लिए ये हथियार दिया है। अमेरिका ने इन हथियारों से यूक्रेन को दुश्मन देश पर हमला करने की इजाजत नहीं दी है। अब जेलेंस्की इन हथियारों से हमला करने की अमेरिका से इजाजत मांग रहे हैं।

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, रूस की जबरदस्त स्ट्राइक के बाद खार्कीव में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसके बाद बौखलाए यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि अब ये हमले केवल तभी रुक सकते हैं, जब रूसी सैन्य ठिकानों और हथियारों के बेस पर हमला कर उसे तहस नहस कर दिया जाए। इसके लिए उसे अमेरिका की हां का इंतजार है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप