- Hindi News »
- India »
- Bangladesh Interim Government Says To India Govt Decide Whether To Return Sheikh Hasina Or Not
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, बोला- शेख हसीना को लौटाना है या नहीं तय करें
शेख हसीना को लेकर भारत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शेख हसीना सुरक्षित भारत में रह रही हैं ये बात बांग्लादेश की अंतरिम सरकार काे रास नहीं आ रहा है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसेन ने भारत को परेशानी में डालने वाल बात कह दी है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना को सौंपना है या नहीं यह भारत तय करे।
- Written By: साक्षी सिंह

बाईं ओर तस्वीर में शेख हसीना और पीएम मोदी दाईं ओर तस्वीर में बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस
ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शेख हसीना सुरक्षित भारत में रह रही हैं ये बात बांग्लादेश की अंतरिम सरकार काे रास नहीं आ रहा है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसेन ने भारत को परेशानी में डालने वाल बात कह दी है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना को सौंपना है या नहीं यह भारत तय करे।
बता दें कि बीते महीने यानी पांच अगस्त को बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देकर और देश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में रही हैं। ये बाद बांग्लादेश को अखर रही है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
आज की ताजा खबर 25 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
इस बीच में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना और उनके परिवार के सदस्यों का राजनयिक पासपोर्ट भी रद्द कर दिया। जो कि भारत के लिए बड़ी मुसीबत है। ऐसे में सवाल ये उठने लगा है कि अब भारत में उनके रहने का कानूनी आधार क्या है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश छोड़ने के बाद शेख हसीना को बेहद कम समय पर भारत में दाखिल होने की मंजूरी दी गई थी।
शेख हसीना को किया जा सकता है प्रत्यर्पण
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार के बयान के बाद से सवाल उठ रहा है कि क्या शेख हसीना को प्रत्यर्पण का सामना करना पड़ सकता है। हुसैन का कहना है कि भारत के साथ एक समझौता है। अगर हमारी कानूनी व्यवस्था चाहेगी तो हम निश्चित रूप से शेख हसीना को वापस लाने का प्रयास करेंगे।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि बीते जुलाई और अगस्त महीने में आरक्षण के खिलाफ बांग्लादेश में छात्रों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। धीरे धीरे ये प्रदर्शन आंदोलन को रूप ले लिया। इसके बाद छात्रों का ये आंदोलन हिंसक होते चला गया। जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। छात्र आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार किया, लेकिन बाद में छात्रों ने शेख हसीना से इस्तीफे की मांग करने लगे थे। उग्र हुई भीड़ ढाका में पीएम आवास की तरफ बढ़ने लगी थी। बांग्लादेश सेना ने हसीना सरकार में हस्तक्षेप किया। सेना के दबाव में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। साथ ही उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा। शेख ने भारत में शरण लिया।
Bangladesh interim government says to india govt decide whether to return sheikh hasina or not
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














