हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। सोर्स: X
विदेश

UAE में भारतीय समेत 13 लोगों की मौत, 14 लोग घायल; ट्रक ने बस को मारी टक्कर

Ras Al Khaimah Truck Hit Bus: UAE के रास अल खैमाह में बस और ट्रक की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। जानिए दुर्घटना की वजह और भारतीय दूतावास ने क्या कदम उठाए।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • रास अल खैमाह में बस और ट्रक की भीषण टक्कर।

  • हादसे में 13 लोगों की मौत, 14 लोग घायल।

  • भारतीय दूतावास ने परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

UAE Ras Al Khaimah Road Accident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। रास अल खैमाह में मंगलवार तड़के एक यात्री बस और खड़े ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 14 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, हादसे में कितने भारतीयों की मौत हुई है और कितने घायल हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह प्रभावित भारतीय परिवारों के संपर्क में है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस

रास अल खैमाह पुलिस और यूएई के गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना अल वतन रोड के साउथर्न रिंग रोड इलाके में हुई। 41 यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। बताया गया है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि शुरुआत में ही 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। हादसे में घायल 14 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हादसे में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों की मौत हुई है। दूतावास प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

इसके अलावा, भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 800-46342 भी जारी किया गया है।

फुजैराह में भी गई थी 14 लोगों की जान

गौरतलब है कि यूएई में कुछ दिन पहले भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। फुजैराह में 13 नवंबर के आसपास कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें चार भारतीय नागरिक थे। हादसे में ट्रकों समेत कुल 23 वाहन शामिल थे और 30 लोग घायल हुए थे। घायलों में भारत के अलावा यूएई, जॉर्डन, पाकिस्तान, मिस्र, ओमान और ब्राजील के नागरिक भी शामिल थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने यूएई में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार