शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं से की ठगी और शोषण, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE से भारत लाया गया आरोपी

Mohammed Mazin Extradited From UAE: शादी के नाम पर 14 महिलाओं का शारीरिक व आर्थिक शोषण करने वाले आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात से भारत प्रत्यर्पित किया गया।
Mohammed Mazin Extradited From UAE
आरोपी मोहम्मद माजिनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शादी का झांसा देकर एक महिला से 18 लाख रुपये ठगे

  • 13 अन्य महिलाओं के अंतरंग वीडियो बनाकर पैसे ऐंठे

  • आरोपी मोहम्मद माजिन को यूएई से कोचीन एयरपोर्ट लाया गया

  • CBI, विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम थी मौजूद

Fraud Case Accused Brought To India Extradited from UAE: शादी का झांसा देकर महिलाओं का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त कार्रवाई के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के एक मामले में वांछित था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के समन्वय से उसे भारत लाने की कार्रवाई पूरी की।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। आरोपी ने धोखाधड़ी से महिला से 18 लाख रुपये भी हासिल किए। इस मामले में सक्षम अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

महिलाओं से पैसे ऐंठे और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने इसी तरह शादी का झांसा देकर 13 अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया था। उसने इन महिलाओं से पैसे ऐंठे और उनके साथ अंतरंग पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। इसके बाद आरोपी विदेश फरार हो गया था।

Mohammed Mazin Extradited From UAE
मुंबई वाटर मेट्रो के पहले चरण को मंजूरी: जलमार्ग से जुडेंगे 6 जिले, 17 जलमार्गों पर बनेंगे 26 यात्री टर्मिनल

इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई के नई दिल्ली स्थित इंटरपोल प्रभाग ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी करवाया था। इसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और यूएई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएई सरकार ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी।

आरोपी को लेकर कोचीन एयरपोर्ट पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस की एस्कॉर्ट टीम यूएई पहुंची, जहां आरोपी मोहम्मद माजिन को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर 20 नवंबर को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची।

Mohammed Mazin Extradited From UAE
मुंबई के मुसाफिरखाना मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट में 25 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

2019 से अब तक 300 से अधिक अपराधियों को भारत वापस लाया

सीबीआई भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में काम करती है और भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भारतपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग का समन्वय करती है। सीबीआई के मुताबिक, वर्ष 2019 से अब तक 300 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल के माध्यम से भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें वर्ष 2026 में अब तक 74 भगोड़े शामिल हैं।