ट्रंप ने वेनेजुएला को दिया कड़ा अल्टीमेटम, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

ट्रंप ने वेनेजुएला को दिया कड़ा अल्टीमेटम; चीन-रूस और ईरान को जल्दी बाहर निकालो, वरना...

US-Venezuela Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने तेल उत्पादन की अनुमति के बदले चीन, रूस और ईरान से सभी आर्थिक रिश्ते तुरंत खत्म करने की शर्त रखी है।

अमन उपाध्याय

Trump Venezuela News In Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की नई अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के सामने कड़ी शर्तें रख दी हैं। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि वेनेजुएला को अपने रिजर्व से अधिक तेल निकालने की अनुमति केवल तभी दी जाएगी, जब वह चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ अपने सभी आर्थिक संबंध खत्म कर देगा।

अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन के लिए केवल अमेरिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करे और कच्चा तेल बेचते समय अमेरिका को ही प्राथमिकता दे।

जेल में बंद मादुरो और राजनीतिक उथल-पुथल

वेनेजुएला इस समय गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। अमेरिका द्वारा किए गए हमले के बाद, पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले जाया गया है, जहां उन्हें MDC जेल में रखा गया है जिसे 'नर्क' (Hell on Earth) के समान माना जाता है। उनकी अनुपस्थिति में डेल्सी रोड्रिग्ज ने कार्यभार संभाला है, लेकिन ट्रंप ने दावा किया है कि इस दक्षिण अमेरिकी देश पर असल नियंत्रण उन्हीं का है।

दिवालिया होने की कगार पर वेनेजुएला

वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी नाकेबंदी के कारण वेनेजुएला के पास तेल भंडारण (Storage) की क्षमता खत्म हो गई है जिसके चलते उसने दिसंबर के अंत से ही अपने तेल के कुएं बंद करने शुरू कर दिए थे। अमेरिकी सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के अनुसार, काराकास (वेनेजुएला की राजधानी) के पास अपने तेल भंडार को बेचे बिना आर्थिक रूप से दिवालिया होने के लिए केवल कुछ ही हफ्ते बचे हैं।

वैश्विक शक्तियों में तनाव

ट्रंप की इस रणनीति ने वैश्विक तनाव बढ़ा दिया है। चीन, जो लंबे समय से वेनेजुएला का सबसे बड़ा तेल खरीदार रहा है उसको बाहर करने की कोशिशों के बीच रूस ने समंदर में अपनी नौसेना उतार दी है। वहीं, भारत ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि इस संकट का समाधान बातचीत के जरिए ही निकलना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का मानना है कि अमेरिका वेनेजुएला को इन शर्तों को मानने के लिए मजबूर कर सकता है क्योंकि उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो