पत्नी संग बाढ़ पीड़ितों से मिलने टेक्सास पहुंचे ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

बाढ़ पीड़ितों से मिलने टेक्सास पहुंचे ट्रंप, बोले- इससे पहले ऐसा विनाश नहीं देखा

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ टेक्सास पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों व अधिकारियों से मुलाकात की।

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास राज्य में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई है, जहां अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच हालात का आकलन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ टेक्सास पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया है। यहां जो तबाही हुई है, उस पर यकीन कर पाना बेहद कठिन है। 10 साल पुराने पेड़ उखड़ चुके हैं, हालात बेहद भयावह हैं। मैंने इससे पहले ऐसा विनाश कभी नहीं देखा।

पूरे प्रदेश में भारी तबाही

टेक्सास में 4 जुलाई को आई विनाशकारी बाढ़ ने पूरे प्रदेश में तबाही मचा दी थी। इस आपदा में अब तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा असर केर काउंटी में देखा गया है। गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि हम शुरुआत से ही वहां मौजूद हैं।

घरों की छतों पर लोग ले रहे शरण

चार जुलाई को टेक्सास में आए एक भीषण तूफान के चलते ग्वाडालूप नदी महज 45 मिनट में 26 फीट तक उफान पर आ गई। अचानक आई इस बाढ़ ने नदी किनारे बसे लोगों को गंभीर संकट में डाल दिया। जान बचाने के लिए कई लोग अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। इस दौरान कई लोगों ने बाढ़ की भयावह स्थिति के वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड कीं।

न्यू मेक्सिको में बाढ़ से हाहाकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू मेक्सिको में भी हाल ही में मूसलाधार बारिश हुई। इस भारी बारिश के चलते रुइदोसो नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी उफान पर आ गई। बाढ़ की वजह से 200 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने आशंका जताई है कि जैसे-जैसे सर्वे का कार्य आगे बढ़ेगा, क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या और बढ़ सकती है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। बताया गया है कि मंगलवार को आई इस बाढ़ में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल