अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

देश के लिए कैंसर जैसी है...मीडिया से तनातनी के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ट्रंप टीवी, कोर्ट पहुंचा CNN

White House Media Ban Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया बॉयकॉट के जवाब में 24/7 स्ट्रीमिंग नेटवर्क 'ट्रंप टीवी' का ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया को फेक न्यूज और कैंसर बताया।

अक्षय साहू

White House Launches Trump TV: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर व्हाइट हाउस ने 'ट्रंप टीवी' लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क होगा, जो प्रशासन से जुड़ी सामग्री को 24/7 स्ट्रीम करेगा। ट्रंप ने यह ऐलान अमेरिकी मीडिया द्वारा उन्हें बॉयकॉट करने के फैसले के बाद किया। उन्होंने मीडिया को देश के लिए कैंसर बताया। 

दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में एक आदेश पास करते हुए अमेरिका के तीन बड़े मीडिया संस्थानों  CNN, MS NOW और पॉलिटिको के व्हाइट हाउस में आने से रोक लगा दी। इसके विरोध में अमेरिका के टीवी नेटवर्क्स ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को ट्रंप के कार्यक्रमों की टीवी कवरेज का एक बड़ा हिस्सा रोक दिया। जिसे ट्रंप और व्हाइट हाउस के बहिष्कार की तरह देखा गया। इसके जवाब में अब ट्रंप ने अब अपना ‘ट्रंप टीवी’ लॉन्च कर दिया है।  

राष्ट्रपति ने मीडिया को बताया कैंसर 

राष्ट्रपति ट्रंप और मीडिया के रिश्ते हमेशा से ही तनावपूर्ण रहे हैं। वह कई मीडिया की तीखी आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया के साथ ताजा तनाव को लेकर कहा कि व्हाइट हाउस फ्री प्रेस पर हमला नहीं कर रहा है, जिसे मैं बहुत महत्व देता हूं। यह फेक न्यूज पर हमला कर रहा है, जो हमारे प्यारे अमेरिका में कैंसर की तरह बढ़ गई है। 

ट्रंप ने मीडिया की तीखी आलोचना की

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया द्वारा बॉयकॉट को लेकर कहा कि यह बहुत दिलचस्प है, उन्होंने कहा था कि वे मेरा बहिष्कार करेंगे, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। मुझे इसकी कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि प्रेस की भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। मैंने चुनाव में भारी जीत हासिल की है। मेरे नेतृत्व में अमेरिका ने 8 युद्ध खत्म किए हैं। 

ट्रंप ने आगे कहा कि आज हमारे पास $21 ट्रिलियन आ रहे हैं, जो अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी रकम है। हमने जो किया है, वैसा किसी ने कभी नहीं किया। मुझे कभी कुछ सकारात्मक नहीं मिलता। हमेशा नकारात्मक ही होता है।

ट्रंप के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मीडिया संस्थान

ट्रंप के बैन के खिलाफ मीडिया संस्थानों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। CNN और MS NOW ने कोर्ट से तुरंत इस बैन को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने इसे अमेरिकी संविधान के खिलाफ बताया है। CNN और MS NOW के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि ट्रंप द्वारा लगाया गया प्रतिबंध अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन (फर्स्ट अमेंडमेंट) के खिलाफ है। यह संशोधन अमेरिका में लोगों को बोलने की आजादी का अधिकार देता है।

ट्विटर ने ट्रंप पर लगाया था प्रतिबंध

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) के साथ ही ट्रंप की लंबी लड़ाई चली थी। ट्विटर ने  अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में हुई हिंसा के बाद  8 जनवरी 2021 को ट्रंप पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने उस समय ट्विटर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे और अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल लॉन्च किया था।

हालांकि, अक्टूबर 2022 में ट्रंप के दोस्त और अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर खरीद लिया था। इसके बाद ट्रंप के अकाउंट को बहाल कर दिया गया था। लेकिन ट्रंप आज भी अपनी बात रखने के लिए ट्रुथ सोशल का ही इस्तेमाल करते हैं। 

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत