नेपाल की PM सुशीला कार्की, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

नेपाल की PM सुशीला कार्की ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, कई नए चेहरे हुए शामिल

Nepal Cabinet Expansion: नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अपने अंतरिम मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार किया, जिसमें दो नए मंत्री शामिल किए गए पूर्व स्वास्थ्य सचिव सुधा गौतम को स्वास्थ्य...

अमन उपाध्याय

Nepal News: नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और दो नए सदस्यों को शामिल किया। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्की के पास कई मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार भी बना हुआ है।

नई नियुक्तियों में पूर्व स्वास्थ्य सचिव सुधा गौतम को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री बनाया गया है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता बबलू गुप्ता को युवा एवं खेल मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। गुप्ता को जेनजी आंदोलन का प्रमुख चेहरा माना जाता है। दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के समक्ष राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की।

जेनजी नेताओं ने की प्रधानमंत्री कार्की से मांग

सूत्रों के अनुसार, दो और नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन उन्हें इस चरण के विस्तार में जगह नहीं मिली। वहीं, जेनजी नेताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री कार्की से मांग की थी कि नए मंत्रियों की नियुक्ति आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों में से की जाए, क्योंकि अब तक शामिल अधिकांश मंत्री पेशेवर पृष्ठभूमि से रहे हैं।

12 सितंबर को जेनजी विरोध प्रदर्शनों के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद से कार्की ने अपने मंत्रिमंडल का यह तीसरा विस्तार किया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी शामिल किया गया है। पहले, 14 सितंबर को कार्की ने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया था। उस समय उन्होंने तीन नए चेहरों को जगह दी थी रमेश्वर खनल को वित्त मंत्री बनाया गया, कुलमान घीसिंग को भौतिक अवसंरचना, परिवहन, शहरी विकास और ऊर्जा मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि ओम प्रकाश आर्यल को गृह मंत्रालय का कार्यभार दिया गया।

22 सितंबर को प्रधानमंत्री कार्की ने अपने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों अनिल कुमार सिन्हा, महाबीर पुन, मदन प्रसाद परियार और जगदीश खरेल को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी। अनिल कुमार सिन्हा तीन मंत्रालयों का प्रभार देख रहे हैं, जबकि मदन प्रसाद परियार को कृषि एवं पशुधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जगदीश खरेल संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे हैं। अब भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्की जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का और विस्तार करेंगे, क्योंकि उनके पास विदेश, पर्यटन, रक्षा, जल आपूर्ति, श्रम, और महिला एवं बाल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी फिलहाल खुद के पास है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी