डोनाल्ड ट्रंप, निकोलस मादुरो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

वेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी में ट्रंप...दिया बड़ा संकेत, बोरिया बिस्तर समेटने में लगे मादुरो

US-Venezuela Tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला की ड्रग बोट पर हमले का वीडियो सार्वजनिक करने और ड्रग तस्करी रोकने की सफलता का दावा किया। कार लोन पर भी ब्याज में कटौती की योजना है।

अक्षय साहू

US Preparing to Attack Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ऐलान किया है कि उनकी सरकार जल्द ही 2 सितंबर को कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की ड्रग बोट पर हुए हमले का वीडियो जल्दी जारी करेगी। ट्रंप ने इस ऑपरेशन का समर्थन किया और कहा कि यह ड्रग तस्करी के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा है। 2 सितंबर से अमेरिका ने ड्रग तस्करी करने वाले जहाजों पर 21 बार मिलिट्री हमले किए हैं, जिनमें 83 से अधिक लोग मारे गए हैं।

ट्रंप ने कहा कि सरकार इस बारे में फुटेज लोगों को दिखाएगी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनके पास क्या है, लेकिन जो भी फुटेज है, हम उसे जरूर सार्वजनिक करेंगे। कोई समस्या नहीं है।' उन्होंने दावा किया कि इस स्ट्राइक से बहुत सारी जानें बची हैं। उनका कहना था कि, 'हर बोट को जब हम नष्ट करते हैं, तो यह 25,000 अमेरिकियों की जान बचाने जैसा होता है। और अगर आप हमारे आंकड़े देखें, तो समुद्र के रास्ते आने वाले ड्रग्स में 91% की कमी आई है।'

यह युद्ध जैसा मामला: ट्रंप

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि, क्या अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए यदि यह साबित हो जाता है कि नष्ट हुई नाव के लोग सच में मर गए, तो राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध जैसा मामला है और ऐसी घटना में सजा देना सही नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ऐसी कार्रवाइयां और भी होंगी, और जल्द ही यह कार्रवाई जमीन पर भी शुरू होगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर की मॉस्को यात्रा में यह उम्मीद बनी कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करने की डील करना चाहते हैं। ट्रंप का कहना था कि पुतिन के पास इस बात का मजबूत भरोसा है कि वह एक डील करेंगे।

वेनेजुएला छोड़ने को तैयार मादुरो

वहीं, दूसरी तरफ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार को पुष्टि की कि करीब दस दिन पहले उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक फोन कॉल की थी, जो सम्मानपूर्ण और सकारात्मक तरीके से हुई। उन्होंने कहा कि इस बातचीत से कूटनीति के लिए एक संभावित नया रास्ता खुल सकता है।

मादुरो ने ट्रंप से कहा था कि अगर उन्हें और उनके परिवार को अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया जाए और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में उनके खिलाफ मामले को खत्म कर दिया जाए, साथ ही उन्हें पूरी कानूनी माफी मिल जाए, तो वे वेनेजुएला छोड़ने को तैयार हैं। 

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान