रूल-यूक्रेन युद्ध से दूरी बना सकता है अमेरिका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

जेलेंस्की का हु्क्का-पानी बंद करेगें ट्रंप? पीस प्लान न पढ़ने पर नाराज, ट्रंप Jr. ने कहा भ्रष्टाचारी

Russia Ukraine Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि अमेरिका भविष्य में यूक्रेन को दी जाने वाली मदद रोक सकता है, क्योंकि अमेरिकी जनता युद्ध के लिए अब वित्तीय समर्थन देने में रुचि नहीं रखती।

अक्षय साहू

Trump Jr. in Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां अमेरिका रूस से ज्यादा यूक्रेन पर शांति समझौते पर हामी भरने की दबाव बना रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी संकेत दिया है कि अमेरिका भविष्य में यूक्रेन को दी जाने वाली मदद रोक सकता है। उन्होंने यह बात कतर में आयोजित दोहा फोरम के दौरान कही।

ट्रंप जूनियर ने कहा कि उनके पिता की नीति हमेशा अस्थिर और अप्रत्याशित होती है। उन्होंने बताया कि ट्रंप यूक्रेन शांति प्रक्रिया से पीछे हट सकते हैं। यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की के शांति प्रस्ताव पर अपनी अनदेखी जाहिर करते हुए कहा था कि उन्होंने उसका मसौदा पढ़ा तक नहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप शांति वार्ता से हट सकते हैं, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह ऐसा कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार में यूक्रेन रूस से आगे 

ट्रंप जूनियर ने अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने इस युद्ध को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि युद्ध से पहले, यूक्रेन भ्रष्टाचार में रूस से भी आगे था, जिसका जिक्र अमेरिकी रिपोर्टों में भी था। उन्होंने बताया कि जेलेंस्की को एक देवता का दर्जा दिया गया है, लेकिन उनके शासन में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं लंबे समय से थीं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता रहा। उन्होंने साफ कहा कि जेलेंस्की पूरी तरह पवित्र नहीं हैं।

जहां तक अमेरिका की स्थिति की बात है, ट्रंप जूनियर ने माना कि अमेरिका यूक्रेन को पूरी तरह नहीं छोड़ना चाहता। लेकिन युद्ध के लिए अमेरिकी जनता में अब वित्तीय समर्थन का उत्साह कम हो गया है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन समर्थकों से बातचीत के दौरान अधिकांश लोगों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को अपनी प्राथमिक चिंता नहीं माना। 

यूक्रेन का साथ छोड़ेगा अमेरिका?

ट्रंप जूनियर के मुताबिक, लगभग 2 लाख अमेरिकी नागरिकों से मिलने पर भी यह साफ हुआ कि युद्ध उनकी मुख्य समस्याओं में शामिल नहीं है। उनके इस बयान से यह सवाल उठता है कि क्या अमेरिका सच में भविष्य में यूक्रेन को दी जाने वाली मदद काट देगा और शांति वार्ता से पीछे हटेगा, जिससे रूस की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति