डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने भारत को दिया डबल झटका, 25 की जगह लगाया 50 फीसदी का टैरिफ, रूसी तेल को बताया कारण

US Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिससे यह 50% हो गया। ट्रंप भारत और रूस के बीच व्यापार को लेकर नाखुश हैं।

अक्षय साहू

Trump Tariff on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया कुल टैरिफ 25 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप इस कदम के पीछे भारत और रूस के बीच हो रहे व्यापार से नाराज हैं।

जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप 6 अगस्त यानी आज भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है। इससे पहले भारत ने अमेरिका के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि वह अपने राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी कदम उठाएगा।

27 अगस्त के लागू होगा टैरिफ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित नए आदेश के अनुसार, भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर नया टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। हालांकि, उन वस्तुओं पर यह टैरिफ लागू नहीं होगा जो इस तारीख से पहले भेजी गई हों और 17 सितंबर 2025 से पहले अमेरिका पहुँच जाएँ। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और करों के अतिरिक्त होगा और कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट भी दी जा सकती है।

अमेरिकी प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि यदि कोई अन्य देश रूस से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तेल खरीदता है, तो उस पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।इसके अलावा अगर रूस या कोई अन्य प्रभावित देश अमेरिका की नीतियों के अनुरूप कदम उठाता है, तो इस आदेश में बदलाव किया जा सकता है।

ट्रंप ने आदेश में क्या कहा?

नए आदेश का आधार 2022 में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल है, जिसके तहत अमेरिका ने रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के बाद रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया था। नए आदेश के मुताबिक यह अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद, यानी 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। इसका अर्थ यह है कि 27 अगस्त 2025 या उसके बाद अमेरिका में आयात किए जाने वाले भारत से भेजे गए माल पर 25% अतिरिक्त टैक्स लगेगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला