अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'48 घंटे और फिर...', ट्रंप के सब्र ने दिया जवाब, गाजा पर हमास को दे दी आखिरी चेतावनी.

Trump Threatens Hamas over Gaza Plan: डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को शांति समझौते के लिए रविवार शाम तक का वक्त दिया, चेतावनी दी कि समयसीमा के बाद गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

अक्षय साहू

Trump on Gaza Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सब्र गाजा शांति समझौते को लेकर जवाब देने लगा है। उन्होंने शुक्रवार को फिलिस्तीनी संगठन हमास को धमकी दी। ट्रंप ने हमास से कहा कि वो रविवार शाम 6 बजे तक इजरायल के साथ शांति समझौता करें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हमास को बहुत बुरे अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, यह हमास के लिए आखिरी मौका है कि वह सभी इजरायली बंधकों को छोड़ दे, जिनमें मृत लोगों के शव भी शामिल हैं, और युद्धविराम को स्वीकार करे। उन्होंने कहा, "हम किसी भी हाल में मध्य पूर्व में शांति लाएंगे। अब और खून-खराबा नहीं चलेगा।"

क्या है ट्रंप की शांति योजना?

ट्रंप ने 22 सितंबर को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अहम बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने गाजा युद्ध को रुकवाने के लिए एक 20 बिंदुओं वाला योजना पेश किया था। जिसमें गाजा में जारी युद्ध को तुरंत खत्म करने और भविष्य में गाजा के शासन की व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इसे एक रोडमैप बताया है जो इस लंबे संघर्ष को खत्म करने और गाजा के भविष्य को तय करने में मदद करेगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर यह आखिरी मौका भी बर्बाद हुआ, तो हमास को ऐसे खतरनाक हालात का सामना करना पड़ेगा जो पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने लिखा, सभी देश इस योजना पर सहमत हैं, अब बस हमास को फैसला करना है।

इजरायल पर हमला नरसंहार

ट्रंप ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले को एक नरसंहार करार दिया। उन्होंने कहा कि हमास एक क्रूर और हिंसक संगठन है जो कई सालों से मध्य पूर्व की शांति के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि उस हमले में महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों और जवान लोगों की निर्मम हत्या की गई थी, जो अपने जीवन के खास पलों को मनाने जा रहे थे। ट्रंप ने कहा कि इस हमले के जवाब में अब तक 25,000 से ज्यादा हमास लड़ाके मारे जा चुके हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा