ट्रंप ने GCC मीटिंग में एर्दोगन की तारीफ की (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

मेरे दोस्त से मत भिड़ना...GCC मीटिंग में ट्रंप ने एर्दोगन को बताया खास दोस्त, खाड़ी देशों को दी चेतावनी

UNGA Meeting 2026: UNGA बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन को खास दोस्त और सख्त शख्स बताया। उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं को उनसे नहीं भिड़ने की सलाह दी।

अक्षय साहू

Trump Praises Erdogan GCC Meeting: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 81वीं बैठक हो रही है। इसी बीच मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तुर्कीये राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को अपना खास दोस्त बताते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने खाड़ी देशों से कहा कि वे उनके दोस्त के भिड़ने की गलती न करें। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एर्दोगन को अपना दोस्त बताया और उन्हें ‘टफ कुकी’ यानी बेहद सख्त शख्स बताया। इसके साथ ही उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें एर्दोगन से नहीं भिड़ना चाहिए और उनसे दूर रहना चाहिए। ट्रंप ने यह बयान UNGA की वैश्विक क्षमता केंद्र की बैठक में दिया। 

GCC बैठक में ट्रंप ने क्या कहा?

GCC की इस बैठक में खाड़ी देशों के कई बड़े नेता मौजूद थे। इसमें  इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैद, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी शामिल थे। डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक को संबोधित करते हुए एर्दोगन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उनके खास दोस्त और सख्त इंसान हैं और उनसे भिड़ना सही नहीं होगा। 

इस दौरान ट्रंप ने एर्दोगन की तारीफ करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बात को सही तरीके से ट्रांसलेट किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उम्मीद है कि बैठक में अच्छा ट्रांसलेटर मौजूद होगा। इसके बाद ट्रंप ने एर्दोगन को फैंटास्टिक और शानदार इंसान बताया। 

एर्दोगन मेरे अच्छे दोस्त: ट्रंप

ट्रंप ने एर्दोगन को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव और विभिन्न युद्धों को लेकर क्षेत्रीय देशों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

खाड़ी की चुनौतियों को दूर करने में जुटे देश

बैठक के बाद न्यूयॉर्क स्थित तुर्की हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में एर्दोगन ने कहा कि तुर्की और क्षेत्र के अन्य खाड़ी देशों के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

एर्दोगन ने कहा कि करीब आठ देशों ने गल्फ की मुश्किलों को जल्द दूर करने की कोशिशों में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के नतीजे और उनके फायदे आने वाले समय में दिखाई देंगे। 

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल