डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

वेनेजुएला का होगा इराक जैसा हाल! हमले से पहले ट्रंप ने चली जॉर्ज बुश वाली चाल, हलचल तेज

US-Venezuela Tentions: डोनाल्ड ट्रंप ने फेंटेनाइल को सामूहिक विनाश का हथियार घोषित किया। उन्होंने कहा यह अमेरिका के दुश्मन जानबूझकर फैला रहे हैं। एजेंसियों को इसका मुकाबला करने का आदेश दिया गया।

अक्षय साहू

Trump Declares Fentanyl Weapon of Mass Destruction: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे फेंटेनाइल और उसके कच्चे रसायनों को ‘सामूहिक विनाश का हथियार’ यानी WMD (Weapon of Mass Destruction) घोषित करने वाले हैं। WMD शब्द का इस्तेमाल पहले इराक पर हमला करने से पहले किया गया था, जब कहा गया था कि सद्दाम हुसैन के पास सामूहिक विनाश के हथियार हैं। ट्रंप का यह कदम ड्रग तस्करों और कार्टेल के खिलाफ कड़ी नीति अपनाने का नया संकेत माना जा रहा है।

व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के दुश्मन जानबूझकर फेंटेनाइल देश में भेज रहे हैं ताकि अमेरिकी मारे जा सकें। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि अमेरिका के दुश्मन फेंटेनाइल की तस्करी कर रहे हैं, क्योंकि वे अमेरिकियों को मारना चाहते हैं। आज मैं अपने देश को इस घातक जहर से बचाने के लिए एक और ऐतिहासिक कदम उठा रहा हूं।’

ट्रंप ने पहले बताया था नार्को-आतंकवादी

ट्रंप प्रशासन पहले ही ड्रग तस्करों को ‘नार्को-आतंकवादी’ कह चुका है और कई लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल्स को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर चुका है। उनका दावा है कि ये संगठन सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका को अस्थिर करने के इरादे से काम कर रहे हैं। नया आदेश संघीय एजेंसियों को यह निर्देश देगा कि वे अवैध फेंटेनाइल और उसके प्रीकर्सर केमिकल्स को खत्म करने के लिए समन्वित कार्रवाई करें।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फेंटेनाइल को WMD का टैग देने का कानूनी या व्यावहारिक असर क्या होगा, खासकर उस फेंटेनाइल पर जो मेडिकल इस्तेमाल के लिए वैध है। अमेरिकी कानून के मुताबिक, सामूहिक विनाश का हथियार वे हथियार होते हैं जो जहरीले रसायन, जैविक एजेंट या रेडिएशन के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसमें बम, मिसाइल, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक डिवाइस भी शामिल हैं।

मैक्सिको और चीन पर बनाया दबाव

ट्रंप प्रशासन पहले ही मैक्सिको और चीन पर दबाव बना चुका है और कुछ मामलों में टैरिफ बढ़ा चुका है। उन्होंने कैरिबियन और पैसिफिक में ड्रग तस्करी की आशंका में नावों पर सैन्य हमले भी किए हैं, जिन पर मानवाधिकार संगठनों ने सवाल उठाए हैं। सोमवार को ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका वेनेजुएला में जमीन पर भी कार्रवाई कर सकता है और कहा, “हम जमीन पर हमला करने की ओर बढ़ रहे हैं, जो ईमानदारी से कहूं तो और भी आसान है।”

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें