डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कर्मचारी की पत्नी पर फिदा हुए ट्रंप...खुलेआम करने लगे फ्लर्ट, बोले- 'सुंदर हो, इसलिए पति को दी नौकरी'

Donald Trump ने कहा कि उन्होंने डग बर्गम को इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया क्योंकि एक वीडियो में उनकी पत्नी की सुंदरता ने उन्हें प्रभावित किया। ट्रंप की इस बयान को लेकर आलोचना हो रही है।

अक्षय साहू

Trump Flirt With Kathryn Burgum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया क्योंकि उनकी पत्नी उन्हें सुंदर लगीं। ट्रंप ने खुलकर बताया कि उन्होंने बर्गम की पत्नी कैथरीन को एक वीडियो में देखा, जिसमें वह घुड़सवारी कर रही थीं, और उन्हें इतना सुंदर लगा कि उन्होंने उनके पति को यह पद देने का फैसला किया। ट्रंप के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

ट्रंप यह टिप्पणी ओवल ऑफिस में ड्रग एडिक्शन से निपटने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करते समय की। इस दौरान डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम में कैथरीन ने नशे की लत से उबरने का अपना अनुभव साझा किया और ट्रंप की पहल का समर्थन किया।

कैथरीन को देखकर दी पति को नौकरी

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह कपल पहली बार एक कैंपेन-स्टाइल वीडियो में देखा। उन्होंने बताया, “मैंने वीडियो में घोड़े पर सवार कैथरीन को देखा और कहा ‘ये कौन है?’ मैं उनके बारे में बात कर रहा था, उनके पति के बारे में नहीं। मैंने कहा, मैं उन्हें (कैथरीन के पति) नौकरी दूंगा, क्योंकि उनके साथ एक ऐसी पत्नी है, जो अपने आप में बड़ी तारीफ है।” इसके बाद ट्रंप ने डग बर्गम के करियर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बर्गम एक सफल कारोबारी और दो बार नॉर्थ डकोटा के गवर्नर रह चुके हैं। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे कि बर्गम की सफलता में उनकी पत्नी की भूमिका अहम रही है।

ट्रंप के बयान पर मचा बवाल

ट्रंप ने कहा, “ये एक बेहतरीन जोड़ी है, अद्भुत जोड़ी। उनकी बड़ी सफलता में कैथरीन का बहुत बड़ा हिस्सा है। बर्गम ने नॉर्थ डकोटा में शानदार काम किया है, लेकिन इसमें उनकी पत्नी ने भी अहम भूमिका निभाई।”

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर आलोचना शुरू हो गई है। आलोचकों ने कहा कि किसी की पत्नी को देखकर किसी को सरकारी पद देना उचित नहीं है। वहीं, कुछ समर्थक इसे केवल तारीफ मान रहे हैं। ट्रंप का महिलाओं को लेकर ऐसा बयान देने का रिकॉर्ड रहा है, जिसमें अक्सर योग्यता के बजाय रूप-रंग पर जोर दिया जाता रहा है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा