अमेरिकी राष्ट्रपति से पुतिन की मुलाकात(फाइल फोटो) सोर्स- IANS
विदेश

रूस-अमेरिका के बीच बड़ी डील का ऐलान! बहुत जल्द तीन लाख टन डीजल की खेप भेजने की तैयारी

Trump Announced Oil Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ बड़ी डील की घोषणा की है। पुतिन अमेरिका और ग्लोबल बाजार को डीजल की सप्लाई करेगा। इसके लिए सहमति बन गई है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • रूस-अमेरिका के बीच एनर्जी सेक्टर में बड़ी डील का ऐलान किया गया है

  • अमेरिका और वैश्विक बाजार को तीन लाख टन से ज्यादा डीजल मिलेगा

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनर्जी सप्लाई को लेकर बड़ी बातें कही है

  • खाड़ी देशों में संकट के बीच अमेरिका ने अपने किसानों के लिए बड़ी रणनीति अपनाई

Russia America Energy Deal: वैश्विक तनाव के बीच एनर्जी क्षेत्र में सहयोग के लिए अमेरिका और रूस के बीच बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाज़ारों में 3,00,000 टन से ज्यादा डीजल की सप्लाई करेगा और इसके बाद आने वाले महीनों में और भी शिपमेंट भेजेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई सफल बातचीत के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि रूस नवंबर में 5,00,000 टन और डीजल सप्लाई करेगा और उसके तुरंत बाद 1 मिलियन टन डीजल भेजेगा।

होर्मुज पर कंट्रोल के दावे

ट्रंप ने आगे कहा कि रूस अपनी डीजल रिफाइनरियों की स्थिति के आधार पर डीजल की सप्लाई करेगा। ट्रंप ने जानकारी दी कि मैंने अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत सफल बातचीत की है। इसमें यह तय हुआ है

  • रूस तुरंत अमेरिकी और ग्लोबल मार्केट में 3,00,000 टन से ज्यादा डीजल फ्यूल सप्लाई करेगा

  • नवंबर में 5,00,000 टन और उसके तुरंत बाद 10,00,000 टन सप्लाई करेगा।

  • रूस अपनी डीजल रिफाइनरियों की स्थिति के आधार पर कुछ ही समय में 30,00,000 टन डीजल फ्यूल भी सप्लाई करेगा।

  • इस सप्लाई और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के कंट्रोल से कीमतें कम होंगी।

किसानों और ट्रक ड्राइवर को राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारे पूरे कंट्रोल और रूसी एनर्जी पर इस बड़े ऐलान की वजह से अमेरिकियों और पूरी दुनिया के लिए डीजल की कीमतें तेजी से और रिकॉर्ड स्तर पर कम होंगी। उन्होंने अमेरिकियों, खासकर किसानों, पशुपालकों और ट्रक ड्राइवरों के लिए कीमतें कम करने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया और इस ऐलान को बहुत बड़ा और अहम कहा।

परमाणु हथियार पर ट्रंप का बयान

ट्रंप ने फिर कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा। उन्होंने लिखा कि इसके अलावा, यह समझना जरूरी है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।

वेस्ट एशिया में चल रही जंग और रूस में रिफाइनिंग से जुड़ी दिक्कत के कारण ग्लोबल मार्केट में सख्ती दिख रही है। जानकारी के अनुसार फरवरी के मुकाबले अगस्त में खाड़ी देशों और रूस से डीजल और गैस-ऑयल का नेट एक्सपोर्ट 1.6 मिलियन बैरल प्रति दिन कम हो गया, जबकि जंग शुरू होने के बाद से दुनिया भर में मौजूद तेल का स्टॉक 507 मिलियन बैरल घट गया। इससे पहले गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को, अमेरिका और इज़राइल से जुड़े मौजूदा क्षेत्रीय विवाद को सुलझाने में ईरान की मदद के लिए हर संभव कोशिश करने को तैयार है।

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप