पुतिन और ट्रंप। इमेज-एआई 
विदेश

पुतिन और ट्रंप में कौन ज्यादा अमीर? ये हैं दुनिया के टॉप-10 सबसे दौलतमंद राजनेता

Top 10 Richest Leaders: पुतिन की संपत्ति 200 बिलियन डॉलर है। ट्रंप की नेटवर्थ 7.2 बिलियन डॉलर है। इस रिपोर्ट में अलेक्जेंडर लुकाशेंको, किम जोंग उन, जिनपिंग, एर्दोगन की संपत्ति का भी उल्लेख है।

रंजन कुमार

Putin VS Trump Net Worth: दुनिया के राजनीतिक मंच पर कई नेता केवल सत्ता और प्रभाव के लिए नहीं, बल्कि विशाल संपत्तियों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम सबसे ऊपर आता है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन दुनिया के सबसे अमीर राजनीतिक नेता माने जाते हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर है।

पुतिन की संपत्ति रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों, गैस, तेल और नेचुरल रिसोर्स सेक्टर में उनकी अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी से जुड़ी है। वैसे, उनकी असली संपत्ति का आधिकारिक खुलासा कभी नहीं हुआ है। मगर, अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक इसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संपत्तियों में से एक मानते हैं।

अलेक्जेंडर लुकाशेंको के पास 9 बिलियन डॉलर की संपत्ति

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे अलेक्जेंडर लुकाशेंको की कुल संपत्ति 9 बिलियन डॉलर है। उनके प्रभाव और दशकों तक सत्ता में बने रहने से उन्हें काफी आर्थिक फायदा मिला है।

ट्रंप के 7.2 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे मशहूर बिजनेस लीडरों में से एक हैं। उनकी संपत्ति के मुख्य स्रोतों में रियल एस्टेट, होटल चेन, गोल्फ रिसॉर्ट्स, ब्रांड डील्स और टीवी एवं मीडिया वेंचर हैं। ट्रंप की अनुमानित नेटवर्थ 7.2 बिलियन डॉलर है। जो राजनीति में आने से पहले बनाए गए उनके विशाल बिजनेस एंपायर का नतीजा है।

किम जोंग उन के पास 5 बिलियन डॉलर की संपत्ति

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की संपत्ति 5 बिलियन डॉलर की है। उत्तर कोरिया अत्यंत केंद्रीकृत और गोपनीय राज्य है, इसलिए उनकी असली नेटवर्थ की पुष्टि मुश्किल है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में उनके नाम पर लग्जरी यॉट, प्राइवेट विमान, सरकारी संसाधनों पर नियंत्रण जैसी संपत्तियों का उल्लेख है।

शी जिनपिंग के पास 1.5 बिलियन डॉलर के मालिक

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संपत्ति दूसरेताओं की तुलना में कम मानी जाती है. उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर बताई जाती है, जो अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों और निवेशों से निकाली गई है. हालांकि, चीन में नेताओं की व्यक्तिगत संपत्ति आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं होती। इक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपति टियोडोरो ओबियांग न्गुएमा अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेताओं में शामिल हैं. उनकी अनुमानित संपत्ति 600 मिलियन डॉलर की है।

पॉल के पास 500 मिलियन डॉलर

रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे की नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर की है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की संपत्ति भी करीब 500 मिलियन डॉलर आंकी जाती है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा राजनीति में आने से पहले एक बड़े कारोबारी थे। उनकी संपत्ति 450 मिलियन डॉलर की है। जो मुख्य रूप से माइनिंग, फाइनेंस और एग्रीकल्चर सेक्टर में किए निवेशों से आती है।

सबसे अमीर नेता पुतिन

इन नेताओं में पुतिन सबसे आगे हैं। इनकी अनुमानित संपत्ति 200 बिलियन डॉलर है। दूसरे स्थान पर लुकाशेंको और तीसरे पर डोनाल्ड ट्रंप हैं। यह सूची बताती है कि राजनीतिक शक्ति, संसाधनों पर नियंत्रण और लंबे समय तक शासन कई नेताओं की विशाल संपत्तियों के पीछे मुख्य कारण हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट