ईरान का इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मिसाइल पर लिखा भारत के लोगों का शुक्रिया...और इजरायल पर कर दिया फायर, ईरान ने जारी किया नया VIDEO

US-Iran War: ईरान ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4" के तहत इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला किया। दिलचस्प बात यह रही कि ईरान ने अपनी मिसाइलों पर "थैंक यू" लिखकर कई देशों का आभार जताया।

अक्षय साहू

Iran Thanks Written On Missile: ईरान ने शुक्रवार 27 मार्च की सुबह एक बार फिर इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल किए। जिससे मिडिल ईस्ट में स्थिति और भी जटिल हो गई। तेहरान के प्रेस टीवी के मुताबिक, इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4" के तहत इस हमले की घोषणा की, जिसमें अमेरिकी और इजरायली मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया।

ईरान ने इस हमले में पूरी तरह से अमेरिका और इजरायल के प्रमुख सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाया, जिनमें टैंक, तेल डिपो, और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य स्थल शामिल थे। हालांकि, शुक्रवार को  ईरान की ओर से किए गए हमले की दिलचस्प बात यह है कि ईरान ने अपनी मिसाइलों पर अंग्रेज़ी में "थैंक यू" लिखकर दुनिया भर के लोगों को धन्यवाद दिया, जिसमें पाकिस्तान, स्पेन, जर्मनी और भारत के लोग भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो और तस्वीरों में यह संदेश देखा गया। यह ऑपरेशन विशेष रूप से फारस की खाड़ी के उत्तर में स्थित ईरान के दक्षिणी हिस्से के लोगों को समर्पित था, और इसे "या अबा अब्दुल्ला अल-हुसैन (AS)" के पवित्र कोड के तहत चलाया गया, जैसा कि IRGC के पब्लिक रिलेशन्स ने बताया।

इस हमले में ईरान ने इजरायली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें अशदोद में एक तेल डिपो, मोदीइन बस्ती में एक सैन्य स्थल, अमेरिकी मिलिट्री बेस अल-धफरा और अल-उदेरी, और अली अल-सलेम एयर बेस शामिल थे। अली अल-सलेम पर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और ड्रोन के मेंटेनेंस और स्टोरेज हैंगर पर भी हमला किया गया।

जापान और स्पेन का नाम लेकर किए थे हमले

अमेरिका और इजरायल के साथ जारी युद्ध में ईरान ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। इससे पहले, ईरानी सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर किए गए परमाणु हमलों की याद में मिसाइलों पर पोस्टर चिपकाकर अमेरिकी बेस पर हमले किए थे।

इसी तरह, इजरायल को निशाना बनाकर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की तस्वीर चिपकाई गई, क्योंकि सांचेज़ ने अमेरिकी अभियान का विरोध करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था और साथ ही अमेरिका को ईरान के खिलाफ हमले के लिए अपने सैन्य बेस देने से इंकार कर दिया था।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?