प्रतीकात्मक तस्वीर- तालिबानी लड़ाके(फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़े तालिबान लड़ाके, डूरंड रेखा क्रास कर 19 पाक जवानों को मारा...बाकी मैदान छोड़ भागे

रूस-यूक्रेन, हमास-इजराइल के बाद अब एक नए युद्ध की धमक सुनाई दे रही है। इस बार भारत पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। क्योंकि पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान इस खूनी जंग लड़ रहे हैं...

Saurabh Pal

काबुलः रूस-यूक्रेन, हमास-इजराइल के बाद अब एक नए युद्ध की धमक सुनाई दे रही है। इस बार भारत पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। क्योंकि पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान इस खूनी जंग लड़ रहे हैं। इस लड़ाई की शुरूआत पाकिस्तान की तरफ से की गई, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक कर कथित तौर पर कुछ आतंकियों को मार गिराया था।

अब इसके जवाब में अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान पर कहर बरपा रहे हैं। भारी मशीनगन और आधुनिक हथियारों से लैस तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी चौकियों पर धावा बोल दिया है।

पाक ने पहले अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कैंपों पर बमबारी की थी। इसके बाद दोनों ओर हमले जारी हैं। गुलाम खान क्रॉसिंग पर तालिबानी लड़ाके धड़ाधड़ा हमले कर रहे हैं। वहीं पाक आर्मी का कहना है कि तालिबान लड़ाके बॉर्डर के पास उनकी चौकियों पर गाइडेड आधुनिक मिसाइल छोड़ रहे हैं। इसके जवाब में तालिबान कहा रहा है कि सीमा से सटे अराजक तत्वों को खत्म कर रहे हैं।

युद्ध को लेकर दोनों तरफ से कूटनीतिक बयान दिए जा रहे हैं। वहीं जानकारी का मानना है कि युद्ध की घोषणा भले ही औपचारिक रूप से न की जाए, लेकिन तालिबान लड़ाके पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक जवाब दे रहे हैं। आने वाले दिनों में यह हमला और बढ़ सकता है। इसके साथ ही युद्ध की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट अनुसार तालिबान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि डूरंड लाइन पर दोनों ओर से हिंसक झड़प हो रही है। तालिबान लड़ाके पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रहे हैं। तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों का इस्‍तेमाल कर डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्‍तानी सेना की कई चौकियों को आग के हवाले कर दिया और दो पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 19 सैनिकों मौत हो गई बाकी भाग गए हैं।

तालिबानी लड़ाके गोजगढ़ी, माटा सांगर, कोट राघा औऱ तरी मेंगल इलाकों में घुस गए हैं और जमकर गोलीबारी कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने खुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट