ताइवान ने घर-घर भेजी वॉर हैंडबुक,फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

आज हमला हो जाए तो... तैयार रखें गो-बैग, ताइवान ने घर-घर भेजी वॉर हैंडबुक, बज गई युद्ध की घंटी?

Taiwan War Preparation: ताइवान ने पहली बार 1.1 करोड़ परिवारों को नई नेशनल पब्लिक सेफ्टी गाइड 2025 भेजी है, जिसमें युद्ध, साइबर अटैक और आपदा जैसी स्थितियों में नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश शामिल हैं।

अमन उपाध्याय

Taiwan China Conflict: ताइवान ने पहली बार 1.1 करोड़ परिवारों के घरों तक नेशनल पब्लिक सेफ्टी गाइड 2025 पहुंचानी शुरू कर दी है। यह गाइड आम नागरिकों को युद्ध, मिसाइल हमले, साइबर अटैक, ड्रोन घुसपैठ और प्राकृतिक आपदाओं जैसी आपात स्थितियों में क्या करना चाहिए यह सब आसान भाषा में बताती है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हालांकि गाइड में चीन का सीधा नाम नहीं लिया गया है, लेकिन जिन तरह के खतरों का विवरण दिया गया है, वे साफ तौर पर बीजिंग की संभावित आक्रामक गतिविधियों की ओर संकेत करते हैं।

नागरिकों की तैयारी बढ़ाने के लिए गाइड

रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी और ताइवान स्ट्रेट में बढ़ते तनाव ने ताइवान को नागरिकों की तैयारी बढ़ाने के लिए मजबूर किया है। फिनलैंड और स्वीडन की तरह अब ताइवान भी जनता को संभावित युद्ध की स्थितियों में जीवित रहने के तरीके सिखा रहा है। यह गाइड 2022 में पहली बार जारी की गई थी, लेकिन इस बार इसे पूरी तरह बदला गया है बेहतर ग्राफिक्स, आसान टिप्स और स्थिति आधारित निर्देशों के साथ।

इस नई हैंडबुक में क्या-क्या शामिल है?

गाइड की शुरुआत एक बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न से होती है अगर आज हमला हो जाए तो आपका प्लान क्या है? लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने परिवार की स्थिति का आकलन करें कितने सदस्य हैं, किन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है और कम से कम एक हफ्ते का खाना, पीने का पानी, जरूरी दवाइयां, नकद राशि, पावर बैंक, रेडियो और अन्य सुरक्षित साधन तैयार रखें।

गो-बैग तैयार रखना

अगर कभी अचानक घर छोड़कर निकलने की स्थिति आ जाए, तो ‘गो-बैग’ पहले से तैयार रखना जरूरी है। गाइड के अनुसार हर परिवार के पास ऐसा बैग होना चाहिए जिसे आप आपातकाल में तुरंत उठा सकें। इस बैग में दो पानी की बोतलें, तुरंत खाए जा सकने वाले खाद्य पदार्थ, जरूरी दवाएं, सभी अहम दस्तावेज और पहचान पत्र, रेनकोट, मजबूत जूते, सीटी (व्हिसल), रेडियो, नक्शा और पावर बैंक जैसी वस्तुएं शामिल होनी चाहिए।

ताइवान ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि TikTok, WeChat, RedNote और DeepSeek जैसे चीनी ऐप्स डेटा चोरी का खतरा पैदा कर सकते हैं। कुछ चीनी कैमरा उपकरण भी सुरक्षा जोखिम बन सकते हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM