इजरायल सुरक्षा समझौता करने की तैयारी में सीरिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

मुस्लिम देशों से ये मुल्क करने वाला है गद्दारी, कतर समिट में हुआ शामिल, अब इजरायल से सौदे की तैयारी

Israel-Syria Conflict: कतर में इस्लामिक नाटो की बैठक के कुछ दिन बाद ही सीरिया अब इजरायल के साथ सुरक्षा समझौता करने की तैयारी में है, जिसकी पुष्टि राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने खुद की है।

अक्षय साहू

Israel Syria Deal: इजरायल ने हाल ही में कतर की राजधानी दोहा पर हवाई हमले किए थे। इसके बाद दुनिया के 60 मुसलमान देशों ने इस्लामिक नाटो संगठन के कतर में बैठक की थी। जिसमें सभी की सहमति के बाद इजरायल के हमले की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन अब इस मीटिंग के कुछ दिन बाद ही एक मुस्लिम देश उसी इजरालय से एक बड़ा समझौता करने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, सीरिया जो खुद सालों से इजरायल के हमले से परेशान रहा है। अब वो इजरायल के साथ एक सुरक्षा समझौता करने की तैयारी में है। इस बात की पुष्टि सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने खुद की है। शारा ने कहा है कि, इजरायल के साथ बातचीत चल रही है और दोनों देश जल्दी से एक समझौता कर सकते हैं।

हमें सुरक्षा समझौते की जरूरत: अल-शारा

सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने दमिश्म में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, देश को सुरक्षा समझौते की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि सीरिया का एयरस्पेस सुरक्षित रहे और हमारी अखंडता एवं संप्रभुता बनी रहे। इजरायल ने पिछले दिनों ड्रूज समुदाय के मुद्दे को लेकर सीरिया पर हमले किए थे और उसके दक्षिणी हिस्से में सेना चली आई थी।

माना जा रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो इजरायल अपनी सेना को वापस बुला लेगा। यह समझौता लंदन में हुई एक बैठक के बाद होने वाला है, जिसकी मध्यस्थता अमेरिका ने की है। इसके अलावा, इजरायल और सीरिया के बीच समझौता कराने के लिए कुछ महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अचानक सीरिया पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी थीं।

अमेरिका दौरे पर जाने वाले है शारा

इजरायल के साथ समझौते को लेकर शारा ने स्पष्ट किया कि इस पर अमेरिका या किसी अन्य देश का दबाव नहीं था। हालांकि, माना जा रहा है कि उनके इस फैसले के पीछे अमेरिका का हाथ हो सकता है। इस बात की शंका इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि शारा जल्द ही अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद से इजरायल के साथ युद्ध विराम जैसी स्थिति कायम हुई है, जबकि हमारी सरकार के आने से पहले, 8 दिसंबर से लेकर हमारी सरकार के गठन तक, इजरायल ने सीरिया पर 1000 हमले किए थे।

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा