-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Doesnt India Buy Even A Bushel Of Corn From America
निशानेबाज : ट्रंप की अकड़ को धक्का, हम नहीं खरीदते अमेरिकी मक्का
- Written By: दीपिका पाल
American Corn: अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक आवाज लगाकर भारत से कह रहे हैं- भुट्टे ले लो! उन्होंने कहा अमेरिका से 1 बुशेल मक्का क्यों नहीं खरीदता? अमेरिका में ज्यादा मक्का पैदा होता है।

अमेरिकी मक्का (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हम से कहा, ‘निशानेबाज, लोग बरसात के मौसम में स्वीट कॉर्न या भुट्टा शौक से खाते हैं।भुट्टे वाला भुट्टे को सेंककर उस पर नमक और नींबू का रस लगाकर ग्राहक को देता है।पुरानी फिल्म श्री 420 में नरगिस ने ‘इचक दाना बीचक दाना’ गीत गाया था।पहेलियों वाले उस गाने की लाइन थी- हरी थी मनभरी थी, लाख मोती जड़ी थी, राजाजी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी- बोलो-बोलो क्या ! भुट्टा !’ हमने कहा, ‘छोटे-मोटे उठाईगीर को लोग भुट्टाचोर कहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Pew Research Survey में खुलासा, अमेरिका और ट्रंप से उठा भारतीयों का भरोसा, पुतिन टॉप पर
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता है।मक्के का आटा कॉर्नफ्लोर कहलाता है।आप भी चाहें तो स्वीटकॉर्न उबालकर खा सकते हैं।वैसे यह बताइए कि आज आप मक्के की बात क्यों कर रहे हैं?’ पड़ोसी ने कहा, ” निशानेबाज, अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक आवाज लगाकर भारत से कह रहे हैं- भुट्टे ले लो! उन्होंने कहा अमेरिका से 1 बुशेल मक्का क्यों नहीं खरीदता? अमेरिका में विश्व का 30 प्रतिशत से ज्यादा मक्का पैदा होता है.’
हमने कहा, ‘हमारी सरकार का दृष्टिकोण है कि हमारे यहां भरपूर भुट्टे हैं।अमेरिका से मक्का, सोयाबीन और दुग्ध पदार्थ आने पर हमारे किसानों की स्थिति और खराब हो जाएगी।इनके आयात की कोई जरूरत नहीं है।इन चीजों के दाम कम रहने से भारतीय किसानों का नुकसान होगा।इसके अलावा जेनेटिकली मॉडिफाइड बीज आने से भारत की स्वदेशी फसलों पर बुरा असर पड़ सकता है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज पुरानी पीढ़ी के लोग वह समय भूले नहीं हैं जब भारत में अनाज का संकट था।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
1965 में अमेरिका से आने वाला लाल गेहूं इतना निकृष्ट था कि रोटी गले से नीचे नहीं उतरती थी।ऐसी ही माइलो नामक लाल ज्वार थी।अमेरिका में जो अनाज जानवरों को खिलाया जाता था उसे भारत भेजा था।अपने साथ आए पार्थेनियम या गाजर घास के बीज ने हमारी जमीन को बंजर कर दिया था।इसलिए विदेशी अनाज हमें नहीं चाहिए।हमारे किसान सक्षम हैं।यहां पर्याप्त अन्न भंडार है तभी तो सरकार 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है.’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Why doesnt india buy even a bushel of corn from america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
Jun 29, 2026 | 07:40 AMNagpur Investment Fraud: महादेव लैंड डेवलपर केस में HC का आदेश, 6 दिसंबर के निर्देश पर मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट
Jun 29, 2026 | 07:38 AMअमित शाह का चुनावी वादा पूरा! बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, चर्चा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा
Jun 29, 2026 | 07:37 AMगर्मी का द एंड! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Jun 29, 2026 | 07:32 AMTulsi Upay For Money: तुलसी की मंजरी का यह उपाय दूर करेगा धन की कमी, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Jun 29, 2026 | 07:27 AMमध्य प्रदेश का मौसम अपडेट: 40 जिलों में येलो अलर्ट, आज इन जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना
Jun 29, 2026 | 07:23 AMनागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
Jun 29, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














