South Sudan Plane Crash News In Hindi: अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजधानी जुबा के पास सोमवार को एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान ने जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही काल का ग्रास बन गया।
दक्षिणी सूडान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान 'सेसना' (Cessna) मॉडल का था। इस विमान ने सोमवार सुबह करीब 07:15 GMT पर जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही राजधानी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर विमान नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए 14 लोगों में 13 यात्री और एक पायलट शामिल था। मृतकों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इनमें 12 नागरिक दक्षिणी सूडान के थे जबकि 2 नागरिक केन्या के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पहुंची संयुक्त राष्ट्र (UN) की बचाव टीम के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थिति बेहद भयावह थी। विमान में आग लगने के कारण सभी शव इस हद तक जल गए थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
प्रारंभिक जांच रिपोर्टों के आधार पर अधिकारियों ने संकेत दिया है कि खराब मौसम इस त्रासदी की मुख्य वजह हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के समय दृश्यता (visibility) बहुत कम थी, जिससे पायलट के लिए विमान को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया होगा। गौरतलब है कि दक्षिणी सूडान में खराब बुनियादी ढांचे के साथ-साथ विमानों में अत्यधिक भार और खराब मौसम अक्सर विमान हादसों का कारण बनते रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
दक्षिणी सूडान के लिए विमान हादसे कोई नई बात नहीं है। यहां विश्वसनीय परिवहन बुनियादी ढांचे की भारी कमी है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो: