साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

US के साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत; कैंपस में 8 घंटे तक लगा रहा लॉकडाउन

South Carolina University Shooting: साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र आवासीय परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। घटना के बाद कैंपस में आठ घंटे का कड़ा लॉकडाउन रहा।

अमन उपाध्याय

America South Carolina Campus Shooting: अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के एक छात्र आवासीय परिसर में हुई भीषण गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। इस हिंसक घटना के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर करीब आठ घंटों तक पूरे विश्वविद्यालय को लॉकडाउन में रखना पड़ा।

कैंपस में दहशत का मंजर और लॉकडाउन

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऑरेंजबर्ग स्थित कैंपस के एक स्टूडेंट रेजिडेंशियल फैसिलिटी में हुई। गुरुवार रात करीब 9:15 बजे जैसे ही फायरिंग की खबरें मिलीं, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कैंपस को सील कर दिया। छात्रों और कर्मचारियों को उनके कमरों के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए। यह कड़ा प्रतिबंध शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे तक जारी रहा, जब प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद लॉकडाउन हटाया।

कैसे हुई यह घटना?

घटना के वक्त कैंपस में मौजूद काया मैक जो उस समय कैंपस में फूड डिलीवरी का काम पूरा कर रही थीं उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज और अचानक गूंजते सायरन ने सबको झकझोर कर रख दिया था। मैं और कैंपस के अन्य लोग हैरान होकर इधर-उधर देख रहे थे कि आखिर क्या हो रहा है।

जांच और सुरक्षात्मक कदम

फिलहाल, मारे गए लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और घायल व्यक्ति की स्थिति के बारे में भी अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी ने इस मामले की गहन जांच के लिए 'साउथ कैरोलिना लॉ एनफोर्समेंट डिवीजन' से अनुरोध किया है, जो अब इस मामले की अगुवाई कर रहा है। सुरक्षाकर्मी और जांच अधिकारी लगातार कैंपस और आसपास के इलाकों में गश्त कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध या हमले के पीछे के मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

छात्रों के लिए उठाया गया कदम

इस हादसे को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को होने वाली सभी कक्षाएं रद्द कर दी हैं। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि छात्रों को इस सदमे से उबारने के लिए काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूरा कैंपस समुदाय वर्तमान में अपने दो साथियों को खोने के गम में डूबा हुआ है और अधिकारी मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?