अंधाधुंध फायरिंग से दहला दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग 
विदेश

अंधाधुंध फायरिंग से दहला दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग, 10 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कई घायल

Johannesburg Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

अर्पित शुक्ला

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग की एक घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस महीने साउथ अफ्रीका में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने एएफपी को बताया कि शहर से करीब 40 किलोमीटर (25 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेकर्सडेल इलाके में हुए इस हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़क पर मौजूद लोगों पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे कई लोगों की जान चली गई।

10 लोगों के मौत की पुष्टि

गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली ने एएफपी से कहा, “आम लोगों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के बारे में हमारे पास विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।” यह घटना दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख सोने की खानों के पास स्थित बेकर्सडेल के एक गरीब इलाके में एक शराबखाने के नजदीक हुई। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहां हुई गोलीबारी

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी उस स्थान पर हुई जहां कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। करीब 6.3 करोड़ की आबादी वाले दक्षिण अफ्रीका में अपराध दर काफी अधिक है और यह दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां हत्या की दर सबसे ज्यादा है।

बताया जा रहा है कि दिसंबर महीने में यह फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 6 दिसंबर को बंदूकधारियों ने राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल पर हमला किया था, जिसमें तीन साल के बच्चे सहित लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें