स्मित मच्छार सौजन्य-IANS
विदेश

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छार को फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के दौरान ‘डिप्रेस्ड स्कल फ्रैक्चर’ हुआ। सऊदी अरब में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई।

प्रिया जैस

Smit Machchhar Surgery: फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के बाद हालात इतने गंभीर हो गए थे कि इजराइल ने विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान अचानक करीब 16 हजार फीट नीचे गिरने के बाद इजराइल को आशंका हुई कि यह हाइजैकिंग या इजराइल पर हमले की कोशिश हो सकती है।

30 सितंबर को फ्लाइट के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर विमान का कंट्रोल लेने की कोशिश की थी। हाथापाई में स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सऊदी में मच्छार की इमरजेंसी सर्जरी

दुबई से तेल अवीव के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में हुए आतंकी हमले में घायल हुए रियल हीरो पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य को लेकर नया खुलासा हुआ है। ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी वार किया जिसमें उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया। स्मित को 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' हुआ और सऊदी अरब में आपातकालीन उपचार किया गया, जहां डॉक्टरों ने संयुक्त अरब अमीरात ले जाने से पहले उसकी खोपड़ी का इलाज किया।

डिप्रेस्ड खोपड़ी फ्रैक्चर क्या होता है?

डिप्रेस्ड खोपड़ी फ्रैक्चर तब होता है जब खोपड़ी टूट जाती है और हड्डी का एक टुकड़ा मस्तिष्क की ओर अंदर की ओर धकेल दिया जाता है। जो आसपास की सामान्य हड्डी से नीचे बैठता है। यह एक गंभीर चोट है। क्योंकि हड्डी मस्तिष्क पर दबाव डाल सकती है या उसे घायल कर सकती है, इसलिए इसे अक्सर चिकित्सा देखभाल या सर्जरी की आवश्यकता होती है।

इजराइल ने एयरस्पेस को किया था बंद

इस घटना के दौरान इजराइल ने तुरंत एक पहले से मौजूद इमरजेंसी मैकेनिज्म एक्टिव किया। इजराइली एयरस्पेस को बंद कर दिया गया। इसके बाद फाइटर जेट्स को फ्लाईदुबई विमान की तरफ भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। इजराइल के साथ सऊदी अरब ने भी अपने फाइटर जेट्स तैयार किए थे। इजराइली फाइटर जेट्स को वापस बुला लिया गया।

फ्लाईदुबई विमान तेल अवीव की तरफ बढ़ता रहता तो इजराइली फाइटर पायलट पहले उसके करीब जाकर कॉकपिट में मौजूद लोगों से विजुअल कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते। इसका मकसद यह पता लगाना होता कि विमान हाइजैक हुआ है या नहीं और अंदर आखिर क्या हो रहा है।

विमान को तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा

बता दें कि मूल रूप से गुजराती स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था। चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया था।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां