दुबई के क्राउन प्रिंस ने अस्पताल में कैप्टन स्मित से की मुलाकात, अदम्य साहस और बहादुरी को सराहा

Captain Smit Health: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने अस्पताल में कैप्टन स्मित से मुलाकात कर उनकी बहादुरी की तारीफ की। UAE में भारतीय दूतावास अनुसार उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
Captain Smit Crown Prince Visit
दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद और कैप्टन स्मित मच्छार(सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

Captain Smit Crown Prince Visit: दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने अस्पताल में कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की। फ्लाईदुबाई की उड़ान एफजेड1073 के जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित के साहस की तारीफ करते हुए क्राउन प्रिंस ने उनका सम्मान किया।

शेख हमदान ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अदम्य साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति चिंता की अद्भुत मिसाल पेश की है। UAE स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित से बातचीत कर उनकी वीरता की सराहना की थी। दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बावजूद कैप्टन स्मित ने समझदारी से दरवाजा खोलकर यात्रियों की जान बचाई।

क्राउन प्रिंस शेख हमदान की अस्पताल में मुलाकात और X पर भावुक संदेश

दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष और UAE के रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने शनिवार को अस्पताल जाकर कैप्टन स्मित से मुलाकात की। उन्होंने घायल पायलट का हालचाल जाना तथा हवाई हमले में दिखाई गई उनकी असाधारण वीरता व दक्षता की तारीफ की।

क्राउन प्रिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कैप्टन स्मित ने साहस व जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। शेख हमदान ने कहा कि UAE के नेतृत्व की ओर से कैप्टन स्मित को पूरा सम्मान और प्रशंसा दी जाती है।

उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि कैप्टन स्मित हमारी टीम, देश की कहानी और UAE की पहचान का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात एक ऐसा देश है जो हमेशा करुणा, शांति और मानव जीवन को प्राथमिकता देता है।

भारतीय दूतावास का स्वास्थ्य अपडेट और पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना

UAE स्थित भारतीय दूतावास ने कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य पर सकारात्मक अपडेट जारी किया है। दूतावास अनुसार कैप्टन स्मित बेहतरीन चिकित्सा देखरेख में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

भारतीय मिशन लगातार कैप्टन के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है। भारतीय मिशन ने X पर पोस्ट शेयर कर बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए UAE सरकार का आभार जताया।

इससे पूर्व शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। पीएम मोदी ने संकट में पायलट के अदम्य साहस और संयम की सराहना की जिससे यात्रियों का जीवन सुरक्षित रहा।

Captain Smit Crown Prince Visit
कौन हैं रे हारमोनी? ट्रंप की बेहद करीबी नेता को वाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Captain Smit Crown Prince Visit
ओमानी पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, सुरक्षा कारणों से Oman Air ने किया था सस्पेंड; फिर कैसी हुई इतनी बड़ी चूक?

हवा में कॉकपिट हमला, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग और जांबाजी की कहानी

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबाई की फ्लाइट FZ1073 में हवा में हमला हुआ था। कॉकपिट में मौजूद एक अन्य पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया जिससे विमान नीचे जाने लगा।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू में कर लिया।

इसके बाद घायल कैप्टन स्मित को स्थिर किया गया और विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी में प्राथमिक इलाज के बाद कैप्टन स्मित को दुबई लाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com