शिगेरू इशिबा फोटो: बीबीसी 
विदेश

जापान के अगले पीएम होंगे शिगेरू इशिबा, फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री पद से देंगे त्याग पत्र

फुमियो किशिदा के बाद जापान के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे। इस नाम पर मुहर लग गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के नए प्रधानमंत्री होंगे

साक्षी सिंह

टोक्यो: फुमियो किशिदा के बाद जापान के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे। इस नाम पर मुहर लग गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के नए प्रधानमंत्री होंगे।

जापान की सत्ताधारी एलडीपी यानी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने शुक्रवार को देश और पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शिगेरू इशिबा को चुना। रॉयटर्स के मुताबिक, मौजूदा सत्ताधारी एलडीपी के नेता शिगेरू इशिबा का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। क्योंकि पार्टी का संसद के निचले सदन पर पूरा नियंत्रण है।

जापान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद के निचले सदन को काफी शक्तिशाली माना जाता है। पहले और दूसरे दौर के मतदान में इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया था। बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री पद छोड़ने का लिया फैसला लिया था।

किशिदा ने क्यों लिया ये फैसला

दरअसल, जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी पिछले दिनों फुमियो किशिदा की वजह से विवादों में घिरी हुई थी। साथ ही पार्टी का यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंधों को लेकर हुए खुलासे हुए। यही नहीं बीते साल दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए विवाद से भी पार्टी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रही। इसके अलावा किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिरती जा रही थी। यह पिछले आठ महीने से सिर्फ 20 प्रतिशत के आसपास ही रह गई थी।

ये वजह आई सामने

देश के साथ-साथ पार्टी का नेतृत्व भी किशिदा ही कर रहे थे। इसलिए उनपर सवाल कुछ ज्यादा ही उठ रहे थे। साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे थे। जिस पर पार्टी नेताओं का कहना था कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में अगला आम चुनाव जीतना बेहद मुश्किल है। ऐसे में किशिदा ने कहा था अगले महीने यानी इस महीने वे पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री पद से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

बता दें कि जापान में अगले साल अक्तूबर में चुनाव होने हैं। फुमियो किशिदा ने अक्तूबर 2021 को जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार