-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Reacts Over Naming The Peak In Arunachal Pradesh After Dalai Lama
भारत के इस कदम पर बौखलाया चीन, अरुणाचल प्रदेश पर करने लगा दावेदारी
- Written By: साक्षी सिंह
भारतीय पवर्ताराहियों ने अरुणाचल प्रदेश के एक पर्वत का नाम छठे दलाई लामा के नाम पर रख दिया। अब इस पर चीन की बौखलाहट सामने आई है। चीन ने इस पर नाराजगी जताई है। साथ ही चीन ने अरुणाचल प्रदेश के इस हिस्सा को चीन का हिस्सा बताया है।

शी जिनपिंग
नई दिल्ली: भारतीय पवर्ताराहियों ने अरुणाचल प्रदेश के एक पर्वत का नाम छठे दलाई लामा के नाम पर रख दिया। अब इस पर चीन की बौखलाहट सामने आई है। चीन ने इस पर नाराजगी जताई है। साथ ही चीन ने अरुणाचल प्रदेश के इस हिस्सा को चीन का हिस्सा बताया है।
दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (NIMAS) की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश में 20,942 फीट ऊंची एक अनाम चोटी पर चढ़ाई की। इस टीम ने चोटी का नाम छठे दलाई लामा त्सांगयांग ग्यात्सो के नाम पर रखने का फैसला लिया। बता दें कि NIMAS रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है।
ये भी पढ़ें:-चीन और नेपाल मजबूत कर रहे संबंध, भारत के लिए बढ़ सकती है टेंशन
सम्बंधित ख़बरें
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
रक्षा मंत्रालय की तारीफ
NIMAS की टीम की रक्षा मंत्रालय ने सराहना की। रक्षा मंत्रालय के एक जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि छठे दलाई लामा के नाम पर पहाड़ी का नाम रखना उनकी अमर बुद्धिमत्ता और मोनपा समुदाय के प्रति उनके गहरे योगदान को सम्मानित करने के लिए है।
त्सांगयांग ग्यात्सो कौन थे
त्सांग ग्यात्सो का जन्म 1682 में मोन तवांग क्षेत्र में हुआ था। दलाई लामा रिग्जेन त्सांगयांग ग्यात्सो का अरुणाचल प्रदेश के मोनपा समुदाय के लिए काफी योगदान रहा है। जो पूर्वोत्तर भारत की एकमात्र खानाबदोश जनजाति है।
इस पर चीन ने क्या कहा
चीनी मीडिया ने जब इस मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आप किस बारे में बात कर रहे मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे यक भी कहा कि मुझे कहना चाहिए कि जंगनान यानी भारत का अरुणाचल प्रदेश चीनी क्षेत्र है। प्रवक्ता ने कहा, भारत के लिए चीनी क्षेत्र में ‘अरुणाचल प्रदेश’ स्थापित करना अवैध है।
ये भी पढ़ें:-रूस से थक-हार गए जेलेंस्की! अब यूक्रेन में चाहते हैं शांति, बाइडन- हैरिस से किए मुलाकात
वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत लगातार चीन के इन दावों को निराधार बताता आया है। भारत ने कई बार साफ लफ्जों में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न अंग है।हालांकि, इससे पहले पीएम मोदी ने जब अरुणाचल प्रदेश दौरा किया था। तब चीन ने आपत्ति जाहिर की थी। बता दें कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों का नाम बदला है।
China reacts over naming the peak in arunachal pradesh after dalai lama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














