गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन के पास सोमवार रात गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
hotel bilas inn
गुवाहाटी के होटल के बाहर की तस्वीरSsource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास गोलीबारी।

  • शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल।

  • पुलिस आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे, हमले की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Guwahati Hotel Firing Video: असम के गुवाहाटी में सोमवार रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन के पास हुई फायरिंग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाओं के शामिल होने की भी खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

hotel bilas inn
देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रिसेप्शन के पास पड़े दिखे शव

घटना के बाद सामने आए वीडियो में होटल के रिसेप्शन के पास शव पड़े दिखाई दे रही है। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। असम पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात को किसने और किस वजह से अंजाम दिया।

पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, घटनास्थल से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। हालांकि बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

hotel bilas inn
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; चबूतरा बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की मौत

अभी तक गोली चलाने वालों की पहचान उजागर नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि गोलीबारी का कारण क्या था और हमलावर कितने थे। पुलिस घटनास्थल से जानकारी एकत्र कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com