सऊदी में बारिश से हाहाकार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

सऊदी में हाहाकार! तेज बारिश से मक्का डूबा, सड़कों पर बह रही कारें... VIDEO देख दंग रह जाएंगे

Saudi Arabia Flood: सऊदी अरब में इन दिनों मौसम का मिजाज बेहद खराब है। मक्का और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। अचानक आई बाढ़ ने सड़कों को नदियों में बदल...

अमन उपाध्याय

Saudi Weather News: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और आसपास के इलाकों में इस हफ्ते भारी बारिश और तूफानी मौसम ने तबाही मचा दी है। मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर कीचड़ और पानी का सैलाब उमड़ पड़ा है।

तेज धाराओं में कई वाहन बहते नजर आ रहे हैं और लोग जान बचाने के लिए ऊंची जगहों की ओर भाग रहे हैं। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर गाड़ियां बहने लगीं और कुछ मुख्य हाईवे नदी जैसी धाराओं में तब्दील हो गए। कई लोग अपने वाहनों को बीच सड़क पर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए। मक्का और जेद्दा के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवा पर भी असर पड़ा है।

पश्चिमी हिस्सों में भी तूफानी बारिश

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भी तूफानी बारिश जारी है। सऊदी मौसम विभाग (NCM) ने चेतावनी दी है कि यह बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी और वीकेंड तक इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है।

देखें VIDEO -

तटीय शहरों जैसे मक्का, जेद्दा और मदीना में मौसम सबसे ज्यादा खराब बताया जा रहा है। बुधवार रात को कुछ इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और समुद्र में 2 से ढाई मीटर ऊंची लहरें उठीं। मौसम विभाग ने जजान, असीर, अल-बाहा और मक्का क्षेत्रों के लिए भारी बारिश, ओलों और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

फुटपाथ और अंडरपास जलमग्न

कई जगहों पर सड़कों पर पानी झरने की तरह बहता देखा गया। फुटपाथ और अंडरपास जलमग्न हो गए। कस्सिम क्षेत्र में हालात सबसे गंभीर बताए जा रहे हैं। वहां लोग पानी में घुटनों तक डूबकर चलने को मजबूर हुए। कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को घरों में ही कैद रहना पड़ा।

पिछले साल भी सऊदी अरब और मध्य पूर्व के कई हिस्सों में ऐसी ही भारी बारिश और बाढ़ आई थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। इस बार भी प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

इस बीच, किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने पूरे देश में सलातुल इस्तिस्का (Istisqa Prayer) यानी बारिश की दुआ वाली नमाज अदा करने का आदेश दिया है। यह नमाज 12 नवंबर को पूरे सऊदी अरब में अदा की जाएगी। यह परंपरा पहले भी कई बार अपनाई जा चुकी है, जब देश में सूखा या मौसम से जुड़ी कठिनाइयां आई हों।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन